फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket revealed in dehradun, 18 accused arrested.

दून में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2015 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Dec 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
sex racket revealed in dehradun, 18 accused arrested.

एसओजी की टीम ने शुक्रवार शाम देहराखास और दून एन्क्लेव में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 11 महिलाओं के अलावा सात ब्रोकर दबोचे हैं। पकड़ी गई महिलाएं नेपाल, दिल्ली और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार महिलाओं में तीन ऐसी हैं, जिनके संरक्षण में यह गोरखधंधा चल रहा था। तीनों संचालिकाएं दून की रहने वाली हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के चेहरे भी जल्द ही बेनकाब कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि नए साल के जश्न को लेकर धंधेबाजों ने व्यापक तैयारी की थी। देश के कई हिस्सों से महिलाएं बुलाई गई थीं। सूचना के आधार पर एसओजी स्पेशल के दारोगा अशोक राठौड ने शुक्रवार शाम को पुलिस टीम के साथ पहले दून एन्कलेव में छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की है महिलाएं

sex racket revealed in dehradun, 18 accused arrested.

एन्क्लेव में एक कोठी से दो संचालिकाओं समेत सात महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। दोनों संचालिकाएं देवरानी-जेठानी हैं और गढ़ी कैंट देहरादून की रहने वाली हैं। ये महिलाएं दून एन्क्लेव में किराये का मकान लेकर धंधा चला रही थीं।

गिरफ्तार युवतियों में दो नेपाल, दो पश्चिमी बंगाल और एक दिल्ली की बताई जा रही हैं। ब्रोकरों की पहचान सिकंदर निवासी सरवट मुजफ्फरनगर, लव केश निवासी चंदेश्वर रोड ऋषिकेश और कुमार मगर व प्रकाश थापा निवासी काठमांडू नेपाल के रूप में हुई।

दूसरी छापेमारी देहरा खास में हुई। यहां नेहरू ग्राम की दंपत्ति बारह हजार रुपये में किराए पर मकान लेकर सेक्स रैकेट चला रही थी। यहां से दंपति के अलावा तीन महिलाओं और दो पुरूषों को पकड़ा गया।

देवरानी-जेठानी भी शामिल, एक का पति फौजी

sex racket revealed in dehradun, 18 accused arrested.

शादी-शुदा तीनों महिलाएं दून की ही रहने वाली हैं। पकड़े गए युवकों में वीरेन्द्र कुमार निवासी सहस्त्रधारा रोड और अनूप निवासी बल्लूपुर चौक शामिल हैं। पुलिस ने इनकी मोटर साइकिल भी जब्त कर ली है। रैकेट संचालिका का पति लाइट एंड साउंड का काम करता है। इस दौरान एसपी सिटी अजय सिंह और सीओ सिटी मनोज कत्याल मौजूद थे।

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई तीन संचालिकाओं में से दो देवरानी और जेठानी हैं। इनमें से एक का पति फौजी है, जबकि दूसरे का पति प्राइवेट जॉब करता है। फौजी की पत्नी का कहना था कि पकड़ी गई युवतियां उसके बेटे की दोस्त हैं, जो देहरादून घूमने के लिए आई थी।

कॉल डिटेल से खुलेंगे कई छिपे राज

sex racket revealed in dehradun, 18 accused arrested.

एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि सेक्स रैकेट के सरगना और संचालिकाओं के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालकर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के चेहरे बेनकाब किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके तार देश के कई हिस्सों से जुडे़ हो सकते हैं। बता दें कि चार दिन पहले क्लेमेंटाउन पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा था।

मकान मालिकों पर कार्रवाई
एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि इस बात की जांच कराई जा रही है कि मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन कराया गया था या नहीं। यदि सत्यापन नहीं कराया गया होगा तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed