गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, नौ आरोपी पहुंचे जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के रुड़की स्थित पिरान कलियर में सेक्स रैकेट संचालित करने के नौ आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। कोतवाली पुलिस ने देर रात को सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
शुक्रवार को मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ की टीम ने कलियर स्थित दो गेस्ट हाउसों पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने रुड़की, मेरठ, बुलंदशहर और सहारनपुर निवासी चार महिलाओं समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने इस मामले में गेस्ट हाउस के मालिक सहराज निवासी बढेडी, रुड़की के मोहल्ला माहीग्रान निवासी वसीम, सहारनपुर के मोहल्ला नूर बस्ती निवासी सुहेल, सहारनपुर के कुतुबशेर निवासी मोहम्मद वाजिद और दूसरे गेस्ट हाउस के मैनेजर डोईवाला निवासी माजिद के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज किया था।
शनिवार सुबह महिला समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अगले दिन फिर गेस्ट हाउस में मिला जोड़ा
मानव तस्कर विरोधी प्रकोष्ट की टीम ने गेस्ट हाऊस पर छापा मारकर एक अधेड़ को युवती के साथ पकड़ा है जबकि एक आरोपी युवक वहां से फरार होने में कामयाब रहा। दोनों को कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। जोड़े को जिस गेस्ट हाउस से पकड़ा गया है उसी गेस्ट हाउस में कल सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था।
मानव तस्कर विरोधी प्रकोष्ट की टीम के इंचार्ज विजय चंद्र गोंसाई ने टीम के साथ कलियर के एक गेस्ट हाउस में छापा मारा। यह वही गेस्ट हाऊस है जिसमें कल पुलिस ने सैक्स रैकेट को पकड़ा था तथा मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
पुलिस ने गेस्ट हाऊस के कमरे से एक व्यक्ति और एक युवती को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को कोवताली रुड़की में ले आई। बताया गया है कि युवती झबरेड़ा क्षेत्र की है जबकि व्यक्ति मंगलौर क्षेत्र का निवासी है। पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है।