फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket expose in uttarakhand

उत्तराखंड में एक और सेक्स रैकेट का खुलासा, दस लड़कियां रेस्क्यू

Fri, 16 Jun 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Jun 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
sex racket expose in uttarakhand
sex racket in dehradun

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने वन विहार स्थित मकान में छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो दलाल और दो ग्राहकों समेत दस लड़कियों को पकड़ा है।

विज्ञापन


रैकेट संचालक फरार है। वह रैकेट ऑनलाइन चलता था। ग्राहकों की बुकिंग पर देहरादून के अलावा उत्तर प्रदेश और दिल्ली से लड़कियां आती थी। पुलिस ने रैकेट में पकड़ी गई सभी लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इनमें अधिकतर लड़कियां शहर के कॉलेजों में पढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रदीप राय के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक सदर ने पटेलनगर और क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस के साथ शिमला बाईपास स्थित वन विहार में संदीप शर्मा के मकान में छापा मारा। मकान के अंदर अलग-अलग कमरों में कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। एक कमरे में कुछ लड़कियां और दलाल आपस में लेनदेन की बातें कर रहे थे। पुलिस ने मकान की तलाशी लेकर चार युवकों और दस लड़कियों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी के मुताबिक थाने में पूछताछ के बाद नौ लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लड़कियों ने बताया कि वे दून के कॉलेजों में पढ़ती हैं। गर्मियों की छुट्टियां हैं। खर्चे पूरे करने के लिए ये काम करती हैं। राबर्ट निवासी राजपुर रोड देहरादून से उनका संपर्क है। राबर्ट ही उनके लिए ग्राहक ढूंढता है।

एसपी के मुताबिक सैक्स रैकेट संचालन में राशिद निवासी एमडीडीए केदारपुर, संदीप शर्मा निवासी वन विहार, योगेश निवासी नारी निकेतन पुल केदारपुरम, नरेश कुमार निवासी कररावत माणकपुर पालक रेवाडी हरियाणा और क्लेमेंटटाउन निवासी 33 साल की एक युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

व्हाट्सएप से ग्राहक को भेजी जाती थी फोटो

sex racket expose in uttarakhand
देह व्यापार

पुलिस के मुताबिक रैकेट राबर्ट चलाता है। राशिद और क्लेमेंटटाउन निवासी युवती कमीशन पर दलाली करते थे। योगेश और नरेश ऑनलाइन बुकिंग करके आए थे। जबकि संदीप अपने मकान में रैकेट संचालित कराता था। संदीप को धंधे का 30 फीसदी कमीशन मिलता था। पुलिस ने पकड़े गए पांचों लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। छापामार टीम में एएसपी सदर लोकेश्वर सिंह, दिलबर सिंह, प्रेम कोरंगा, विपिन बहुगुणा, सतेंद्र नेगी, सतेंद्र बुटोला, सुरभि राणा, अजय कुमार आदि मौजूद थे। 

रैकेट से जुड़ी है लंबी चेन
सैक्स रैकेट से दून के कई लोग जुड़े हैं। दलालों और लड़कियों के मोबाइल फोन की छानबीन में कई सफेदपोश, व्यवसायी और नामी लोगों के नंबर मिले हैं। पुलिस इन नंबरों की छानबीन में जुट गई है। 

जैसी लड़की, वैसे पैसे 
राशिद ने पूछताछ में बताया कि एक लड़की 10 से 20 हजार रुपये में आती थी। ग्राहकों की पसंद पर लड़कियों को बुलाया जाता था। ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियों को होटलों में भी रुकवाया जाता था। 

व्हाट्सएप से ग्राहक को भेजी जाती थी फोटो
राशिद के मुताबिक ढाई साल से वह धंधे से जुड़ा है। ग्राहक को पसंद करने के लिए लड़कियों की फोटो उपलब्ध कराई जाती थी। फोटो व्हाट्सएप से भेजी जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed