कुकर्म की नीयत से चार साल के मासूम को ले गया बिस्तर के नीचे, उतार दिए सारे कपड़े और फिर...
एक युवक ने सड़क किनारे खेल रहे चार साल के बच्चे का बदनीयती से अपहरण कर लिया। वह बच्चे को चारपाई के नीचे ले गया और सारे कपड़े उतार दिए। इसके बाद जो हुआ उसे जानकर दिल पसीज जाएगा।
बच्चे के अपहरण की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अपहृत बच्चे को रात 12 बजे एक युवक के कमरे से चारपाई के नीचे निर्वस्त्र बरामद कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार देर होने पर मासूम के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी। बच्चे को बरामद करने वाली टीम को एसपी ने 2500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
मूल रूप से नेपाल निवासी व्यक्ति का परिवार मंडलसेरा में रहता है। बुधवार की शाम लगभग चार बजे उसका चार साल का बेटा अपने बड़े भाई के साथ सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वहां एक युवक पहुंचा और छोटे बच्चे का हाथ पकड़कर अपने साथ ले गया।
पुलिस ने इस तरह से ढूंढा
यह देख बड़े भाई ने मां को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परेशान परिजनों ने रात 9 बजे कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर बच्चे की तलाश शुरू की गई। पूछताछ करने पर कुछ लोगों ने युवक के साथ बच्चे के बैजनाथ मोटर मार्ग की ओर जाने की जानकारी दी।
आरे गांव में लोगों ने गांव के ही पंकज सिंह के साथ शाम के समय बच्चा देखे जाने की बात बताई। इस पर पुलिस ने रात 12 बजे पंकज के कमरे में दबिश देकर प्रकाश को बरामद कर लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह और कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि बच्चा नग्न हालत में पंकज सिंह की चारपाई के नीचे पड़ा था। पुलिस के अनुसार बच्चा शोर न मचा सके इसके लिए उसके मुंह पर पट्टी बांधी गई थी। पुलिस ने आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 365 और 7/8पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बच्चे का मेडिकल कराया गया।