{"_id":"581e09a34f1c1b8617435a56","slug":"section-in-charge-send-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए सेक्शन इंचार्ज को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए सेक्शन इंचार्ज को भेजा जेल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उप महानिदेशक कार्यालय में सेक्शन इंचार्ज एसके गुप्ता को शनिवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मशरूम कारोबारी से निर्यात का लाइसेंस जारी करने के नाम पर घूस लेने के आरोपी को सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया। इस बीच जांच के लिए आरोपी की वाइस रिकॉर्डिंग ली गई। वहीं, सीबीआई ने उससे कुछ फाइलें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
विदेश व्यापार के सेक्शन इंचार्ज पर आरोप है कि उसने रुड़की में केलविन के नाम से फर्म चलाने वाले दिल्ली निवासी मशरूम कारोबारी नवीन पटवाल से लाइसेंस के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता की शिकायत पर सीबीआई ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए ट्रैप आयोजित कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन