{"_id":"f6c00045298eea6db21e1a55c3648759","slug":"robbers-entered-the-house-killing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपट्टी पर तमंचा रख ली चाबी, लूट लिए लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनपट्टी पर तमंचा रख ली चाबी, लूट लिए लाखों
कोटद्वार/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार के गाड़ीघाट में लुटेरों ने एक घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। साथ ही वहां से लाखों की नगदी और जेवरात लूट लिए। पुलिस ने लूटपाट और हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गाड़ीघाट झूला बस्ती निवासी सलीम (42) को पड़ोसियों ने कराहते हुए देखा। संदेह होने पर सलीम के पिता को इसकी सूचना दी गई। जब वह वहां आए तो अंदर देखा कि सलीम की पत्नी शमा परवीन (32) लहूलुहान पड़ी थी। जबकि बगल में सलीम कराह रहा था।
विज्ञापन
दोनों को 108 से अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने शमा को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर पर गहरी चोट लगी है। सलीम का उपचार किया जा रहा है। सलीम के अनुसार सोमवार देर रात पांच नकाबपोश उसके घर में घुसे।
विज्ञापन
दो ने उसके कनपट्टी पर तमंचा रख दिया और चाबी मांगी। फिर किसी ने जोर से सिर पर वार किया और वह बेहोश हो गया। उसके बाद उसको कुछ पता नहीं कि क्या हुआ। सलीम का कहना है कि उसके घर से साढे आठ लाख रुपये नगद और 17 तोला सोना और आधा किलो चांदी चोरी हो गई है।
पुलिस ने सलीम से पूछताछ की और घर जाकर तफ्तीश की। सलीम के भाई नईम की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने 302 और 323 की धारा में मामला दर्ज कर दिया है। सलीम फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। हालांकि उसके शरीर पर कोई विशेष चोट के निशान नजर नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने ताला तोड़ने वाला हथौड़ा, कपड़े, खून लगी चादर सील की है।
गले नहीं उतर रही सलीम की कहानी
सलीम पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है। शमा परवीन उसकी दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। राजमिस्त्री के घर में आठ लाख रुपये और 17 तोला सोना कहां से आ गया। यदि पांच बदमाश अंदर घुसे और उन्होंने शमा के ऊपर वार किया तो उसकी चीख जरूर निकली होगी।
जबकि सलीम का बेटा बगल के कमरे में सो रहा था। आस-पड़ोस में भी मकान बिल्कुल चिपके हुए हैं। सलीम के शरीर पर ऐसा कोई चोट का निशान भी नहीं है, जिससे कोई एकदम बेहोश हो जाए।
पुलिस भी फिलहाल इस मामले में कुछ कहने से बच रही है। पुलिस का सिर्फ इतना ही कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वास्तविक स्थिति क्या है।