जंगल में मिली रिटा. इंजीनियर की लाश, प्रापर्टी के लिए हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर जिसका शक था वही हुआ। दून से गायब हुए ओएनजीसी के रिटायर्ड इंजीनियर की हत्या की गई थी। मंगलवार को अभियंता का शव थानो के जंगल से बरामद कर लिया गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रापर्टी के लिए हत्या का मामला लग रहा है। देर शाम तक पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
सोमवार को जौलीग्रांट क्षेत्र से इंजीनियर की कार जली अवस्था में बरामद हुई थी। जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों ने जली हुई कार को देखकर पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी अजय सिंह एफएसएल की टीम को लेकर वहां गए। छानबीन में मौके से मिली बैंक की पास बुक के आधार पर कार मालिक की पहचान मोहन सिंह पयाल निवासी सारथी विहार नेहरू कॉलोनी (देहरादून) के रूप में हुई।
एसपी सिटी अजय सिंह की अगुवाई में एफएसएल की टीम ने बारीकी से कार का निरीक्षण किया। कार से पांच सौ और हजार के कुछ जले हुए नोट भी बरामद हुए थे। पुलिस रिटायर्ड अधिकारी के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। यही वजह है कि सोमवार देर रात पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण की धारा में तरमीम कर कई संदिग्धों को उठाया था।
कार से बरामद हुए थे जले नोट
जली कार का बारीकी से अवलोकन किया। कार से एक हजार और पांच सौ के नोट जली हुई हालत में पड़े मिले। पुलिस की माने तो मोहन सिंह पयाल 24 जुलाई की सुबह 10.30 बजे के करीब कार से निकले थे, लेकिन रात भर घर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई।
सोमवार सुबह पयाल के बेटे हिमांशु पयाल की तरफ से नेहरू कॉलोनी थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते और एसपी सिटी अजय सिंह ने पुलिस टीम देर रात तक कार्रवाई में जुटी थी। मोहन सिंह पयाल के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। मोहन सिंह पयाल एक माह पहले ही ओएनजीसी के अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
फिलहाल गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर कई लोग हिरासत में लिए गए है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिस पर काम चल रहा है। कुछ घंटों बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
प्रापर्टी के ईद-गिर्द घूम रही पुलिस जांच
ओएनजीसी से रिटायर्ड अधिशासी अभियंता मोहन सिंह पयाल के गायब होने और जली कार मिलने के मामले में पुलिस की जांच प्रापर्टी के ईद-गिर्द घूम रही है। एक प्लाट के मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि परिजन और करीबी किसी तरह का विवाद होने से इंकार कर रहे है।
रिटायर्ड इंजीनियर के गायब होने की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक माह पहले सेवानिवृत्त होने के कारण पयाल को काफी रकम मिली थी। इसके अलावा उनकी कई प्रापर्टी भी थी। खुले तौर पर किसी प्रापर्टी को लेकर विवाद नहीं था। पयाल के रविवार से गायब होने के बाद सोमवार को उनकी कार जली अवस्था में मिलने के बाद अनहोनी की आशंका बलवती हो गई है। पूरे इलाके की खाक छानने के बाद भी रिटायर्ड अधिकारी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस को माथापच्ची के बाद एक प्रापर्टी को लेकर कुछ तथ्य मिले है। इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए कई संदिग्ध हिरासत में लिए हैं।