फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   relative does offensive act for breaking girl marriage in laksar

युवती का रिश्ता तुड़वाने के लिए रिश्तेदार ने उठाया ऐसा कदम हो गई हर जगह बदनामी

Fri, 14 Dec 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर Updated Fri, 14 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
relative does offensive act for breaking girl marriage in laksar
bride

युवती के रिश्तेदार ने उसका रिश्ता तुड़वाने के इरादे से उसके कुछ आपत्तिजनक पर्चे छपवाकर बंटवा दिए। इतना ही नहीं, रिश्तेदार युवक द्वारा युवती के आपत्तिजनक पर्चे उसके मंगेतर के पास भी पहुंचा दिए। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को कोतवाली बुला लिया, जहां मुअज्जिज लोगों की सहमति पर मामले का निपटारा हो गया।         

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के एक युवक का रिश्ता पिछले दिनों जनपद सहारनपुर की देवबंद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुआ। बताया जाता है कि युवक के ससुराल वालों की पथरी थाना क्षेत्र के सराय गांव में कोई रिश्तेदारी है। सराय गांव का युवक लक्सर क्षेत्र के युवक को अच्छी तरह से जानता है। बताया जाता है कि सराय के युवक ने रिश्ता तुड़वाने की मंशा से युवती के कुछ आपत्तिजनक पर्चे छपवा लिए तथा उन्हें लक्सर क्षेत्र में बंटवा दिया।
विज्ञापन


इतना नहीं, उक्त युवक ने इन पर्चों को लक्सर क्षेत्र के गांव के पास भी भेज दिया। इस पर लक्सर के युवक ने परिजनों के साथ पहुंचकर मामले की शिकायत की।

लोगों की सहमति के आधार पर मामले का निपटारा हो गया

शिकायत किए जाने के बाद लक्सर कोतवाली पुलिस ने सराय के युवक को लक्सर कोतवाली बुलवा लिया। इस बीच लड़की पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। बताया जाता है कि पहले तो युवक पर्चों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से साफ इनकार करता रहा, लेकिन जब पुलिस द्वारा उसके सामने साक्ष्य प्रस्तुत किया गया तो उसने अपने किए पर शर्मिंदगी महसूस की

 उसने अपने रिश्तेदारों व पुलिस के सामने भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत के लिए माफी भी मांगी। इसके बाद मौजूद लोगों की सहमति के आधार पर मामले का निपटारा हो गया। कोतवाल अमरचंद शर्मा का कहना है कि शिकायतकर्ता द्वारा बाद में किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कहते हुए उन्होंने आपस में मामले का निपटारा कर लिया है। इसके बाद आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed