फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   RDPL company fraud in dehradun

50 लाख से ज्यादा रकम लेकर कंपनी फुर्र

Wed, 22 Mar 2017 12:28 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Mar 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
RDPL company fraud in dehradun
money

आरडीपीएल कंपनी देहरादून के 242 से ज्यादा लोगों का 50 लाख रुपये अधिक पैसा लेकर फुर्र हो गई है। कंपनी ने इन लोगों को रकम को दोगुना करने का झांसा दिया था।

विज्ञापन


जब लोग अपना पैसा निकालने कंपनी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। मामले में पीड़ितों ने सीबीआई, एसएसपी और मुख्य सचिव को लिखित शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कंपनी के एडवाइजर को छोड़कर बाकी सभी पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन


आरडीपीएल लैंडमार्क एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी ने देश के 12 राज्यों में अपनी शाखाएं खोली हुई थीं। इसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, पश्चिमी बंगाल, उत्तराखंड, उड़ीसा, झारखंड और गुजरात के नाम शामिल हैं। देहरादून में इसकी ब्रांच ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संधू सेंटर में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 300 से ज्यादा लोगों ने सेविंग अकाउंट खोले थे। इनमें हर महीने पैसा जमा कराने पर तीन माह, छह माह, नौ माह, 12 माह पर मूलधन की 12 प्रतिशत रकम वापस की जाती थी। बाकी पैसे से प्लॉट खरीदने का लालच दिया जाता था। कई लोगों को कंपनी पैसा दे भी चुकी थी। अचानक कंपनी के कार्यालय पर ताला लटक गया।

लोगों ने पूछताछ की तो कुछ पता नहीं चला। अन्य राज्यों की ब्रांच से संपर्क किया तो वहां भी कार्यालय बंद मिले। कंपनी के अधिकारियों को फोन किया तो उनके नंबर स्विच ऑफ थे। परेशान राम सिंह, उम्मेद सिंह, धर्मपाल सिंह, गोविंद राम, अर्चना ध्यानी, अनिल आदि पीड़ितों ने अब मामले में एसएसपी, सीबीआई और मुख्य सचिव से शिकायत की है। 

एडवाइजर ने कहा, करेंगे केस
कंपनी के एडवाइजर और मामले के आरोपी डा. भूषण प्रताप सिंह का मोबाइल नंबर मिलाया गया तो उन्होंने बात की। उन्होंने बताया कि वह कंपनी के एडवाइजर हैं। बताया कि कंपनी के कुछ अधिकारियों के घपले की वजह से कंपनी बंद हो गई है। कंपनी के मालिक का कुछ अता पता नहीं है।


वह पंजाब से लेकर उत्तराखंड तक कंपनी में निवेश करने वाले लोगों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी के सीएमडी का आवास सोनीपत में है। इसके अलावा कंपनी की बिहार, उत्तराखंड, असम और झारखंड में प्रॉपर्टी है। जल्द ही वह मामले में दून पुलिस से आकर मिलेंगे। हमने कंपनी के अधिकारी प्रवीन कुमार रोहिला के मोबाइल नंबर 09599959672 पर कॉल किया तो वह नंबर बंद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed