फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rapist father got four years imprisonment

दिव्यांग बेटी की आबरू से खेलता रहा बाप, मां को पता लगा तो उठाया ये कदम और अब...

Mon, 12 Feb 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rapist father got four years imprisonment

कलयुगी बाप अपनी दिव्यांग बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। इसकी भनक जब मां को लगी तो उसने जो किया आगे जानिए...

विज्ञापन


अदालत ने दिव्यांग बेटी से दुराचार के प्रयास के मामले में पिता को चार साल के कठोर कारावास और पांच हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस मामले में पीड़िता के साथ उसकी मां की गवाही अहम रही है।

पटेलनगर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना फरवरी 2014 की है। पीड़िता की मां ने आरोपी को पकड़कर अपनी दिव्यांग बेटी को बचाया था। पुलिस ने पीड़िता की मां की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

Rapist father got four years imprisonment

जांच कराने के साथ पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने साक्ष्यों का संकलन कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दी थी। इस मामले की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में हुई। विशेष लोक अभियोजक भरत सिंह नेगी ने अभियोजन की तरफ से छह गवाह पेश किए।

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट) रमा पांडेय ने अभियोजन के तर्कों और साक्ष्याें को सही मानते हुए आरोपी को दोषी माना। आरोपी को चार साल के कारावास और पांच हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। जुर्माने की राशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में देने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed