फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with two woman, one is minor.

नाबालिग छात्रा से दुराचार, शादी का झांसा देकर युवती से अवैध संबंध

Wed, 25 Nov 2015 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Nov 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
rape with two woman, one is minor.

पटेलनगर में नाबालिग से बहला-फुसलाकर नौ माह तक शारीरिक शोषण किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उधर राजपुर क्षेत्र में सरकारी महकमे में कार्यरत एक युवती से शादी का झांसा देकर आठ लाख रुपये हड़पने के साथ उससे मुंह काला किया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पटेलनगर क्षेत्र में हाईस्कूल की एक छात्रा से नौ माह से शारीरिक शोषण किए जाने का मामला उजागर हुआ है। युवक ने कई स्थानों पर बहला-फुसलाकर रेप किया। पीड़िता ने यह राज खोला तो परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी खालिद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

नौ माह से कर रहा था नाबालिग का शारीरिक शोषण

rape with two woman, one is minor.

आरोप है कि छात्रा का वह नौ माह से शारीरिक शोषण करता आ रहा था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल परीक्षण कराकर पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। दूसरा मामला राजपुर क्षेत्र का है।

सरकारी विभाग में कर्मचारी युवती के साथ आकाश उर्फ शहजाद नाम के युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। युवती ने विश्वास जताते हुए उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पहले तो युवती के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए।

इसी बीच आरोपी ने शादी से फ्लैट खरीदने का सपना दिखाकर पीड़िता से आठ लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने दबाव बनाया तो आरोपी शादी से मुकर गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed