फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with old woman in halwani.

शराब तस्करी के विरोध पर 72 साल की महिला से घिनौनी हरकत

Fri, 14 Aug 2015 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 14 Aug 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
rape with old woman in halwani.

हल्द्वानी के ज्योलीकोट क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दरिंदे ने 72 साल की संन्यासिन से बलात्कार की कोशिश कर समाज को शर्मसार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि दरिंदे ने कई बार उसका सिर दीवार से भी पटका जिससे वह बेहोश हो गई और इसके बाद आरोपी ने यह घिनौनी हरकत की।

विज्ञापन


बताया जाता है कि संन्यासिन ने अवैध शराब बिक्री की शिकायत एसडीएम से की थी। इसी का बदला लेने के लिए उसके साथ दुराचार की कोशिश की। पीड़िता को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तल्लीताल (नैनीताल) पुलिस ने आरोपी कृष्णा आर्या को गिरफ्तार कर लिया है। तल्लीताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि संन्यासिन के साथ बलात्कार हुआ है या नहीं। पूछताछ से पता चला है कि रात में आरोपी शराब के नशे में संन्यासिन के घर में घुसा था। जांच के लिए संन्यासिन के कपड़े कब्जे में लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर घुसा, चारपाई और दीवार पर पटका सिर

rape with old woman in halwani.

संन्यासिन रोज की तरह पूजा-पाठ करने के बाद बुधवार शाम सोने के लिए कमरे में चली गई थी। देर रात करीब ढाई बजे पड़ोस में रहने वाला युवक उसके कमरे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गया। दरवाजे तोड़ने की आहट से वृद्धा की नींद खुल गई। शोर मचाने पर आरोपी ने वृद्धा का सिर चारपाई और दीवार पर पटक दिया।

कमरे में अंधेरा होने पर वृद्धा ने आरोपी को आवाज से पहचाना। सिर पर गंभीर चोट आने के कारण वृद्धा बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी की अवस्था में दरिंदे ने संन्यासिन के साथ बलात्कार की कोश‌िश की।

सुबह होश आने पर संन्यासिन ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संन्यासिन को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कृष्णा आर्या के खिलाफ 323, 452, 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता का आरोप है कि कृष्णा आर्या और उसके दो साथी गांव में अवैध शराब का धंधा करते हैं। अवैध शराब बिक्री की शिकायत उसने एसडीएम से की तो इसी का बदला लेने के लिए उसके साथ दरिंदे ने ऐसी हरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed