{"_id":"5b59cff64f1c1b47748b6f5c","slug":"rape-with-minor-girl-in-dehradun-nehru-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में नाबालिग लड़की से दुराचार, बहला-फुसलाकर ले गया गया था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून में नाबालिग लड़की से दुराचार, बहला-फुसलाकर ले गया गया था आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। परिजनों और पड़ोसियों ने लड़की को घर से लगभग दो किलोमीटर दूर एकांत से बरामद किया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में भी दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह क्षेत्र में रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की गायब हो गई थी। परिजनों और पड़ोसियों उसे कई जगह तलाश किया लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उसे उसकी सहेलियों के यहां भी तलाश किया गया। मगर किसी ने उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
इस बीच एक व्यक्ति को लड़की एकांत जगह दीपनगर कॉलोनी के पास मिल गई। इसके बाद लड़की ने कहा कि एक युवक सोनू उर्फ कोलगेट नाम के युवक ने उसके साथ दुराचार किया है। वह उसे बाहर घुमाने के बहाने घर से ले गया था। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर सोनू के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी एक सिटी बस में कंडक्टर है।
विज्ञापन