मामा ने किया नौ साल की भांजी से रेप, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के श्यामपुर क्षेत्र के एक गांव में सौतेला मामा नौ साल की भांजी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मामा को धामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्यामपुर पुलिस के मुताबिक सोनू निवासी धामपुर, जिला बिजनौर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी बहन के घर पहुंचा हुआ था। देर रात मौका पाकर आरोपी ने नौ साल की भांजी के साथ दुष्कर्म कर दिया।
बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
बच्ची ने रोते-रोते सुनाई आपबीती
बच्ची को रोता देखकर परिजनों ने कारण पूछा तो बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई। मासूम के साथ हैवानियत की जानकारी से परिजनों में हड़कंप मच गया।
घटना से गुस्साए परिजनों ने श्यामपुर थाने पहुंचकर आरोपी मामा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज करते आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को श्यामपुर थाना प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धामपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।