{"_id":"7f6c7e342944c2426e54518b7f69d1ab","slug":"rape-with-minor-girl-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से महीनों तक करता रहा रेप, कराया गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से महीनों तक करता रहा रेप, कराया गर्भपात
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 15 Mar 2014 08:10 PM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में एक बैंक एटीएम गार्ड आठ महीने तक नाबालिग छात्रा को डरा-धमका कर अस्मत लूटता रहा। गर्भवती होने पर तेजाब से झुलसा देने की धमकी देकर गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
प्रताड़ना से आजिज छात्रा ने घर वालों को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले मानो जमीन खिसक गई। शिकायत देने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
12वी की छात्रा है किशोरी
पुलिस को दी शिकायत में 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह 12वीं की छात्रा है। पड़ोस में ही पौड़ी जिले के मंझाकोट देहलचौरी गांव का पिंटू उर्फ करन सिंह भी रहता है। पिंटू बैंक एटीएम में गार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन
छात्रा के मुताबिक पिंटू ने आठ महीने पहले उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए। मुंह खोलने पर छोटे भाई को हादसे में मरवा देने की धमकी दी।
जबरन कराया गर्भपात
इसके बाद वह धमकाकर माह तक उससे दुराचार करता रहा। छात्रा गर्भवती हो गई तो जबरन गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी आरोपी उसकी अस्मत से खेलता रहा। डरी सहमी छात्रा ने बीते दिनों परिजनों को आपबीती बता दी।
विज्ञापन
घरवालों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल के बाद पुलिस ने आरोपी पिंटू को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।