फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with minor, became pregnant.

साल भर नाबालिग की अस्मत लूटता रहा कंपाउंडर, हुई गर्भवती

Fri, 30 Oct 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 30 Oct 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
rape with minor, became pregnant.

रुड़की की एक कॉलोनी में क्लीनिक पर काम करने वाला कंपाउंडर शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ साल भर तक दुराचार करता रहा। लड़की के गर्भवती होने पर परिवार में हड़कंप मचने के बाद आरोपी को पंचायत में बुलाया गया। जहां उसके 20 दिन पहले ही परिवार की मर्जी से कहीं और शादी करने का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलौर के टांडा भनेड़ा गांव का युवक शहर की एक कॉलोनी में डॉक्टर के क्लीनिक पर काम करता था। क्लीनिक के पास ही एक मरीज को इंजेक्शन लगाने के लिए उसका एक घर में आना जाना हुआ।
विज्ञापन


इसी बीच परिवार की नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध बन गए। आरोपी शादी का झांसा देकर साल भर तक उसका शरीर इस्तेमाल करता रहा। तीन दिन पहले लड़की गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर परिवार लोक लाज के कारण आरोपी से ही उसकी शादी करने को तैयार भी हो गया। कुछ जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में उसे रुड़की बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी शादी को भी हो गया था तैयार

rape with minor, became pregnant.

जहां उसके 20 दिन पहले ही कहीं और शादी करने बात सामने आई। इस पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को पूरी कहानी बताई। पुलिस ने आरोपी तस्लीम पुत्र सलीम उर्फ सुक्का के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी महेश्वर पुर्वाल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

शर्त रखी तो हुआ शक
जान बचाने के लिए आरोपी पंचायत के बीच पीड़िता से शादी के लिए भी तैयार हो गया। लेकिन, उसने पीड़िता को घर ले जाने के बजाय रुड़की में ही किराए के मकान में रखने की शर्त रखी। इस पर पीड़िता के परिजनों व पंचायत में मौजूद लोगों को शक हुआ।

इसी बीच उसकी 20 दिन पहले ही शादी होने की जानकारी मिलने पर पूरा माजरा समझ आ गया और परिवार ने शादी के बजाय आरोपी को सजा दिलाने की ठानी। पीड़ित परिवार के मुताबिक साल भर रुड़की में डॉक्टरी सीखने के बाद आरोपी इन दिनों गांव में ही झोलाछाप क्लीनिक भी चला रहा है।

मासूम से दुराचार के आरोपी गिरफ्तार

rape with minor, became pregnant.

भगवानपुर। वहीं एक दूसरे मामले में एक गांव में पड़ोस की मासूम बच्ची से दुराचार के आरोपी दोनों नाबालिग छात्रों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इसके बाद दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी बेटी के साथ मायके में रहती है। बीते 14 अगस्त को उसने पड़ोस के दो बालकों पर अपनी बेटी से दुराचार का आरोप लगाया था।

पुलिस ने उसकी तहरीर पर कक्षा छह में पढ़ने वाले दो छात्रों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस दोनों छात्रों को थाने ले आई। महिला हेल्पलाइन प्रभारी खष्टी बिष्ट ने भगवानपुर थाने में दोनों के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी छात्रों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed