{"_id":"5872386a4f1c1b1829ba7f70","slug":"rape-with-girl-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का झांसा देकर युवती से किया बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार का झांसा देकर युवती से किया बलात्कार
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 08 Jan 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसा देकर एक युवक ने एक युवती के साथ बलात्कार किया। पीड़ित युवती ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली रुड़की अंतर्गत रुड़की से सटे एक गांव में पिछले कुछ समय एक युवती एक ग्रामीण के घर रह रही है।
युवती यूपी की रहने वाली है। वह परिजनों से नाराज होकर रुड़की आ गई थी। उसके परिजन भी उसे लेने नहीं आए। युवती जिस ग्रामीण के घर रह रही है।
उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने युवती को प्यार का झांसा दिया और उसे घुमाने के बहाने बुला लिया। इसके बाद युवक युवती को एक घर में ले गया। जहां युवक ने युवती के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
साथ ही युवती को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। लेकिन युवती ने उस ग्रामीण को सारी बात बता दी। जिसके घर पर वह रह रही है। इस पर ग्रामीण उस युवती को लेकर कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन
युवती ने सारी बात पुलिस को बताई। साथ ही युवक के खिलाफ तहरीर भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल ने बताया कि पीड़ित युवती का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।