फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with girl in dehradun.

उत्तराखंडः इंसानियत शर्मसार, बच्ची संग फिर हुई दरिंदगी

Sat, 27 Dec 2014 01:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Dec 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
rape with girl in dehradun.

उत्तराखंड में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई। देहरादून में दुकान पर सामान खरीदने गई कक्षा तीन की छात्रा से एक किशोर ने दुराचार कर डाला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन


बसंत विहार थाना क्षेत्र में कक्षा तीन की एक नौ वर्षीय छात्रा गुरुवार रात करीब आठ बजे पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी। रास्ते में मोहल्ले में ही रहने वाला एक किशोर उसे बहलाकर सुनसान जगह ले गया और दुराचार किया।
विज्ञापन


बदहवास बच्ची किसी तरह घर पहुंची और मां को पूरी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही लोग जुटे और किशोर को पकड़ लिया। लोगों ने जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। बच्ची की मां की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोहदों ने नशे में युवती को कार में खींचा

rape with girl in dehradun.

उधर रुड़की में सोलानी पुल के पास कार सवार दो युवकों ने एक युवती से छेड़छाड़ की और उसे कार में खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों की धुनाई कर दी और उनको पुलिस के हवाले किया।

शुक्रवार देर शाम एक युवती सोलानी पुल से जा रही थी। इसी बीच कार सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने उनकी हरकतों को पहले नजरअंदाज किया लेकिन जब आरोपी हद से आगे बढ़े तो उसने शोर मचा दिया।

जिस पर आरोपियों ने उसे कार के अंदर खींचने का प्रयास किया। इसी बीच आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों की धुनाई कर दी।

इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने बताया दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। पुलिस ने दोनो को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed