फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with baby girl in haldwani.

बाप शराब पीता रहा, दोस्त बेटी से रेप करता रहा

Sun, 15 Feb 2015 02:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 15 Feb 2015 02:40 PM IST
विज्ञापन
rape with baby girl in haldwani.

हल्द्वानी के लाडली कांड के बाद अब इस शर्मनाक मामले ने उत्तराखंड को शर्मसार कर दिया है। लाडली कांड जेसी ही हैवानियत बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची के साथ हुई।

विज्ञापन


पिता शराब पीता रहा और दोस्त उसकी दो साल की मासूम बेटी के साथ बलात्कार कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

खून से लथपथ मासूम का राजकीय महिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना के साथ पुलिस संरक्षण में इलाज कराया गया।

इस मामले में पुलिस पिता और उसके दोस्त की तलाश कर रही है। शनिवार की शाम अपनी दो साल की बेटी को पिता के साथ घर छोड़कर मां अपने मायके चली गई।

घर पर खून से लथपथ पड़ी थी बेटी

rape with baby girl in haldwani.

रात नौ बजे मां घर पहुंची तो बेटी खून से लथपथ थी। उसने पति से पूछा कि बेटी के साथ किसने दुष्कर्म किया है। शराब के नशे में धुत पति ने बताया कि उसका दोस्त रवि आया था।

दोनों ने साथ में शराब पी। वही बेटी के साथ दुष्कर्म कर चला गया। रोती बिलखती मां बेटी को लेकर तत्काल बेस चिकित्सालय पहुंची। यहां डॉक्टरों ने कहा कि पहले पुलिस में सूचना दे दो।

इसके बाद मेडिकल मुआयना पुलिस संरक्षण में होगी। बेटी को गोद में लेकर मां पैदल बनभूलपुरा थाने पहुंची। थाने में मौजूद दरोगा मुनौव्वर महिला पुलिस को लेकर तत्काल राजकीय महिला अस्पताल पहुंचे।

यहां महिला डॉक्टरों ने मासूम का इलाज करने के बाद मेडिकल मुआयना किया। पुलिस के पकड़े जाने के डर से पिता भी घर छोड़कर भाग निकला। पुलिस पिता और उसके दोस्त की देर रात तक तलाश कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed