फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape victim girl gave birth a child.

शर्मनाक: रिश्तेदार ने कुंवारी को बना डाला मां

Sun, 29 Mar 2015 02:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 29 Mar 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
rape victim girl gave birth a child.

उत्तराखंड के रीठा साहिब थाने के अंतर्र्गत एक गांव में एक रिश्तेदार ने युवती का शारीरिक शोषण कर मां बना दिया।

विज्ञापन


रिश्तों को तार-तार करने वाले इस मामले के उजागर होने पर पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार रात श्रीरीठा साहिब थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी छह बच्चों का पिता है। खुलासे के बाद से आरोपी फरार है।

श्रीरीठा साहिब थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने अपने रिश्तेदार पर बेटी का शारीरिक शोषण कर गर्भवती बनाने का आरोप लगाया है। तहरीर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा तब हुआ जब युवती के पेट में दर्द होने पर उसे एक मार्च को टनकपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे गर्भवती होने की बात बताई। युवती से पूछताछ के बाद उसके शारीरिक शोषण की बात सामने आई और 22 मार्च को युवती ने एक शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष केसी राम के अनुसार महिला पुलिस को जांच सौंपने के बाद थाने की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है। जांच अधिकारी मीनाक्षी नौटियाल का कहना है कि आरोपी की धड़पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

नवजात का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट

मामले की विवेचना कर रही एसआई मीनाक्षी नौटियाल का कहना है कि शोषण की शिकार बनी युवती का सात दिन का बच्चा है। जिस कारण युवती का मेडिकल परीक्षण कुछ दिनों बाद कराया जाएगा। साथ ही पिता का पता लगाने के लिए शिशु का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

नशे में धुत युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

rape victim girl gave birth a child.

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के एक गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने अनुसूचित जाति की किशोरी को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और धमकी देकर फरार हो गया।

मामला संज्ञान में आने पर किशोरी के परिजनों ने धारी तहसील में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। मामला राजस्व पुलिस से मुक्तेश्वर पुलिस को हस्तांतरित किया जा रहा है।

अनुसूचित जाति की 17 वर्षीय यह किशोरी 25 मार्च बुधवार की दोपहर में खनस्यू स्थित बाजार से पैदल ही अपने घर की ओर जा रही थी। रास्ते में शराब के नशे में धुत एक युवक ने किशोरी को अकेला देख उससे दुष्कर्म कर डाला। जाते-जाते आरोपी पीड़िता को मामले की जानकारी किसी को न देने की धमकी भी दे गया।

डरी-सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुरुवार को पीड़िता के पिता ने धारी तहसील पहुंचकर राजस्व पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में विकास खंड के कालाआगर गांव निवासी गोधन सिंह (25) पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

मुक्तेश्वर के थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार कौशल ने बताया कि पीड़िता की पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी गोधन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, एससी-एसटी एक्ट एवं पास्को के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल में भेजा गया है। फिलहाल आरोपी पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed