{"_id":"342daa7b7b6693213daa3ba64b70f5cb","slug":"rape-allegation-on-prd-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति संग पहुंची थाने, कहा 'पीआरडी जवान ने किया रेप'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति संग पहुंची थाने, कहा 'पीआरडी जवान ने किया रेप'
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 02 Jan 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के कनखल की जगजीतपुर पुलिस चौकी पर तैनात रहे एक पीआरडी जवान पर घर में घुसकर रिक्शा चालक की पत्नी से रेप करने का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के संग चौकी पहुंचकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
घर में घुसकर रेप का आरोप
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रिक्शा चालक ने पत्नी के साथ पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसकी पत्नी को अकेली पाकर घर में घुस आए पीआरडी जवान ने डरा धमकाकर रेप किया।
विज्ञापन
आरोप है कि मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। कई घंटे चौकी में गुजारने के बाद पीड़ित दंपति वापस लौट गए।
नहीं दी तहरीर
चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने पीआरडी जवान से संपर्क साधा, लेकिन देर शाम तक वह भी चौकी नहीं आया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पीआरडी जवान की ड्यूटी बुधवार तक चौकी में ही थी।
विज्ञापन
मामले की गहनता से जांच कर रहे है। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। बताया कि संभवत रिक्शा चालक की पीआरडी जवान से जान पहचान रही है।