फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raid on women leader house to running sex racket

सेक्स रैकैट चलाने वाली महिला नेता के घर में छापा, अंदर देखते ही पुलिस रह गई हैरान

Mon, 29 Jan 2018 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की Updated Mon, 29 Jan 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
 Raid on women leader house to running sex racket
Sex racket - फोटो : अमर उजाला

सेक्स रैकैट चलाने वाली एक महिला नेता के घर में पुलिस ने छापा मारा। जैसे ही पुलिस अंदर घुसी देखकर हैरान रह गई।...

विज्ञापन


देह व्यापार का धंधा संचालित करने के शक पर पुलिस ने एक महिला नेता के घर छापा मारा, लेकिन इससे पहले ही संदिग्ध फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर कब्जे में ली, लेकिन महिला नेता ने पुलिस पर डीबीआर लौटाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक महिला नेता के घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। यह महिला पहले भी इस तरह के कार्यों में सुर्खियों बटोर चुकी हैं। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात उक्त महिला नेता के घर में छापा मारा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले संदिग्ध फरार हो गए थे।
विज्ञापन


 

जानकारी मांगी तो महिला नेता ने कुछ भी बताने से कर द‌िया इनकार

 Raid on women leader house to running sex racket
sex racket
इसके बाद पुलिस ने महिला नेता से पूछताछ की। उसने पहले रौब गालिब करने का प्रयास किया, लेकिन जब पुलिस ने उसके बारे में कई गोपनीय जानकारी होने की बात कही तो महिला नेता नरम पड़ गई। पुलिस ने देह व्यापार के लिए लाई गई महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी तो महिला नेता ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने को कहा तो महिला नेता ने पासवर्ड न होने की बात कही। शक पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर कब्जे में ली।

इस पर महिला नेता ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू किया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी ने बताया कि डीबीआर की जांच की जा रही है। फुटेज में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed