फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul mukharjee mother shabnam met him in police station.

मुंबई पुलिस ने दून से बरामद किया शीना का पासपोर्ट

Sat, 29 Aug 2015 10:40 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 29 Aug 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
rahul mukharjee mother shabnam met him in police station.

बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने शीना का पासपोर्ट देहरादून से बरामद कर लिया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। दूसरी तरफ देहरादून पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शीना के प्रेमी रहे और पीटर मुखर्जी की पहली पत्नी के बेटे राहुल मुखर्जी की मां शबनम देहरादून में ही रहती हैं। राहुल ने पहले ही शीना का पासपोर्ट अपने पास होने की बात पुलिस से पूछताछ में बताई थी। राहुल की तरफ से ऐसी जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस शीना के पासपोर्ट को बरामद करने में जुट गई थी।
विज्ञापन


वहीं, बेटे राहुल मुखर्जी से मिलने के लिए शबनम मुंबई पहुंचीं। मुंबई के खार थाने में जाकर शबनम बेटे से मुलाकात की। अपने जिगर के टुकड़े को लेकर मां बेहद चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में रहती हैं पीटर मुखर्जी की पहली पत्नी

rahul mukharjee mother shabnam met him in police station.

देहरादून स्थित पीटर की पहली पत्नी शबनम के फार्महाउस पर सन्नाटा पसरा है। शुक्रवार को फार्म हाउस पर मौजूद रही राहुल की नानी ने न तो दरवाजा खोला और न ही किसी तरह की बात की।

मुंबई में शीना बोरा हत्याकांड के खुलासे के बाद देहरादून के बदरीपुर में शबनम के फार्म हाउस पर निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल शीना बोरा और शबनम के बेटे राहुल मुखर्जी के बीच रिश्ते होने के कारण यह परिवार इन दिनों सुर्खियों में है।

हालांकि अब तक शीना हत्याकांड से इस परिवार का कोई जुड़ाव सामने नहीं आया है। अलबत्ता तीन दिन से मुंबई पुलिस के यहां आने की अफवाहें जरूर उड़ रही हैं। शबनम के बारे में पड़ोसी भी कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

मामा ने स्वीकारा था राहुल-शीना के र‌िश्ते का सच

rahul mukharjee mother shabnam met him in police station.
बता दें कि पीटर मुखर्जी की पहली पत्नी शबनम के दो बेटे हैं। बाद में पीटर ने इंद्राणी से दूसरी शादी कर ली थी।

मुंबई में शीना बोरा हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस द्वारा राहुल मुखर्जी से पूछताछ किए जाने से देहरादून में रहने वाली मां शबनम बेहद तनाव में आ गई। संकट की इस घड़ी में शबनम अपने बेटे राहुल को सहारा देने के लिए मुंबई पहुंच गई है।

शुक्रवार को बेटे से मिलने के लिए खार थाने भी गई। बता दें कि बृहस्पतिवार को मामा शालिन ने मीडिया से मुखातिब होकर अपने भांजे राहुल मुखर्जी और शीना बोरा के बीच के रिश्तों को स्वीकारा था, लेकिन शुक्रवार को परिजनों ने इस मामले में चुप्पी साध ली। फार्म हाउस का दरवाजा दिन भर बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed