फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prostitution caught in dehradun

देहरादून: नौकरी का झांसा देकर कराते थे देह व्यापार, छह युवतियां और चार युवक गिरफ्तार

Thu, 06 Dec 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Dec 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
prostitution caught in dehradun
- फोटो : amar ujala

पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह युवतियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि युवक नेपाल, दिल्ली और हिमाचल से युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दून लाते थे और यहां उन्हें वैश्यावृत्ति में झोंक देते थे। बुधवार को थानाध्यक्ष राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कुछ युवक कार से मसूरी और आसपास के क्षेत्रों की युवतियां दून लाते हैं।
विज्ञापन


ऐसी ही एक सूचना पर बुधवार को मसूरी डायवर्जन के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। कुछ देर बाद चेकिंग के लिए दो कारें रोकी गईं। दोनों कारों में चार युवक और छह युवतियां बैठी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवकों से पूछताछ शुरू की तो उनमें से एक युवक कार से उतरकर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस ने उसे घेर लिया और सभी को राजपुर थाने लेकर पहुंची। यहां लाकर की पूछताछ में पता चला कि ये युवक, युवतियों को मसूरी लेकर जा रहे थे।

युवतियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी युवक उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने यहां लेकर आए हैं और अब वैश्यावृत्ति कराते हैं। आरोपियों के नाम राहुल सिंह निवासी डी सर्कुलर रोड, सोनिया विहार नई दिल्ली, आलोक सिंह निवासी ग्राम मदनापुर, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, मोनू गुंसाई निवासी ब्रहमपुरी, पटेलनगर देहरादून और रोबिन निवासी पीपिंग, जिला अराहाथी, नेपाल हैं। युवतियों में तीन मूल रूप से नेपाल, दो दिल्ली और एक देहरादून की रहने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed