पहले घर से भागकर शादी की, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मिली पुलिस सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग मजहब के एक प्रेमी युगल ने भागकर शादी तो रचा ली। इसके बाद इनके साथ ऐसा हुआ कि हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस इन्हें सुरक्षा दे रही है। जानिए, पूरा मामला...
मामला हरिद्वार जनपद के रुड़की शहर का है। दो दिन पहले आईआईटी रुड़की परिसर निवासी युवक-युवती फरार हो गए थे। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी, इस बीच दोनों की शादी करने की बात सामने आई। साथ ही एक और चौंकाने वाली बात आई कि पुलिस अब इन्हें सुरक्षा दे रही है।
ये है पुलिस सुरक्षा देने का कारण
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि दोनों युवक-युवती बालिग है। उन्होंने शादी कर ली है। साथ ही हाईकोर्ट में उन्होंने जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है।
हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। युवक-युवती दोनों अलग-अलग समुदाय से है। जिसके कारण मामले को बेहद गंभीरता से लिए हुए है।