{"_id":"43e4389c86b08108844e9bede57022aa","slug":"police-found-a-body-mussoorie-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी मार्ग पर पुलिस को एक लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूरी मार्ग पर पुलिस को एक लाश मिली
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Oct 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह पूर्व लापता एक युवक का कंकाल मसूरी रोड पर भट्टा गांव के पास खाई में मिला। उसका स्कूटर भी खाई में पड़ा हुआ था। शव के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस और कपड़ों से परिजनों ने युवक की शिनाख्त की।
विज्ञापन
बुधवार सुबह घास लेने जंगल गई भट्टा गांव की महिलाओं को खाई में एक कंकाल मिला। सूचना पर मसूरी कोतवाल वीपी पंत मौके पर पहुंचे।
ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड बरामद
कंकाल पर लिपटी जींस की जेब से पर्स में रखा ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड बरामद हुआ। लाइसेंस में करनपुर निवासी विक्रांत ठाकुर (26) पुत्र गजेंद्र ठाकुर का नाम दर्ज था। पुलिस ने दून पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
इसके बाद पता चला कि विक्रांत के अपहरण की रिपोर्ट 31 जुलाई को बिंदाल चौकी में दर्ज कराई गई थी। पुलिस की सूचना पर विक्रांत की बहन करिश्मा, ममेरा भाई अमित पुंडीर और दोस्त सुभाष पुरोहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अमित ने कंकाल की शिनाख्त विक्रांत के रूप में की
परिजनों ने बताया कि विक्रांत सीए की तैयारी कर रहा था। वह बिंदाल के पास किसी दफ्तर में नौकरी भी करता था। 31 जुलाई को वह घर से दफ्तर गया था।
दोपहर दो बजे के बाद वह दफ्तर से स्कूटर पर निकला, जिसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने आशंका जताई कि घटना के दिन कोहरे और धुंध के चलते विक्रांत स्कूटर से नियंत्रण खो बैठा होगा और 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। विक्रांत के पिता का पहले ही निधन हो चुका है।