फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police caught three people doing illigal gas refiling

ढ़ाबे पर हो रहा था गलत काम, अब ये भुगतेंगे अंजाम

Sun, 25 Feb 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 25 Feb 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
  police caught three people doing illigal gas refiling
crime
एक ढ़ाबे पर लंबे समय से गलत काम हो रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां गलत काम होता मिला। मामला हरिद्वार के पिरान कलीयर क्षेत्र का है।
विज्ञापन


पिरान कलियर में पुलिस ने तीन लोगों को गैस रिफलिंग करते हुए दबोच लिया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इसमें से दो ड्राइवर है जो सिलेंडरों का ट्रक नैनीताल और उत्तरकाशी ले जा रहे थे। तीसरा व्यक्ति ढाबा संचालक है।

शनिवार देर रात रुड़की निवासी श्रवण और बुग्गावाला निवासी गोपीचंद भगवानपुर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस प्लांट से ट्रकों में सिलेंडर भरकर उत्तरकाशी और नैनीताल के लिए चले थे। दोनों ड्राइवरों ने भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग पर हाकिमपुर तुर्रा के पास काका ढाबे पर ट्रकों को खड़ा किया और खाली सिलेंडरों में गैस रिफलिंग करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने पुलिस और पूर्ति निरीक्षक को मामले की सूचना दे दी। सूचना पर इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राठी और भगवानपुर पूर्ति निरीक्षक टीएन शर्मा ने छापा मारकर रिफलिंग कर रहे दोनों ट्रक ड्राइवरों और ढाबा मालिक योगेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तीनों को सिलेंडरों से भरे ट्रक और खाली सिलेंडरों के साथ चौकी ले आई। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर श्रवण निवासी शक्ति विहार कालोनी रुड़की, गोपीचंद बुग्गावाला और ढाबा स्वामी योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।


ढाबा स्वामी योगेश पहले भी कलियर थाने और विकासनगर थाने से एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि योगेश कुमार की पूर्व में भी अवैध कारोबार करने की सूचना मिलती रही है। छापा मारने वाली टीम में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राठी, एसआई अंकुर शर्मा, पूर्ति निरीक्षक टीएन शर्मा, रघुवीर, अंकित कुमार और दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed