फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested three cyber criminals in dehradun

इनके पास है एटीएम मशीन खोलने की चाबी, पलक झपकते ही ऐसे उड़ाते है कैश

Tue, 11 Jul 2017 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Jul 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
police arrested three cyber criminals in dehradun

तीन युवा, ‌ज‌िन्होंने खूब पढ़ाई ल‌िखाई की और साइबर क्राइम के मास्टर बन गए। इनके पास एटीएम मशीन खोलने की ऐसी चाबी है ज‌िससे पलक झपकते ही कैश उड़ जाता है। 

विज्ञापन


पटेल नगर थाना पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों युवकों से पुलिस ने एक लाख 95 हजार रुपये की नगदी और एटीएम मशीन खोलने की मास्टर चाभी बरामद की है। युवकों ने उत्तराखंड के अलावा यूपी और दिल्ली क्षेत्र में कई बैंकों के एटीएम से कैश उड़ाने की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पटेल नगर के निरीक्षक रितेश शाह और उनकी टीम ने सोमवार देर रात चेकिंग पर थी। कारगी चौक पर तीन युवक एक कार में संदिग्ध मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में उनके पास एक लाख 95 हजार की नगदी और अलग-अलग बैंकों के 18 एटीएम वीजा कार्ड बरामद हुए। 18 एटीएम कार्ड मिलने पर सख्ती से पूछताछ होने पर युवकों ने भांडा फोड़ दिया।

एसएसपी के मुताबिक युवकों के नाम ज्ञानेंद्र निवासी पटेलनगर मोहल्ला, हरजेंद्रनगर, कानपुर, हंस कुमार निवासी उदसाह, उन्नाव और राहुल सिंह निवासी आवास विकास कल्याणपुर, कानपुर हैं।

बदल लेते थे एटीएम कार्ड

police arrested three cyber criminals in dehradun

तीनों उत्तर प्रदेश कानपुर के रहने वाले हैं। तीन दिन पहले ही कानपुर से अपनी टाटा जेस्ट कार संख्या यूपी 78 डीवी 6752 से देहरादून पहुंचे हैं। टीम में रितेश साह के अलावा विपिन बहुगुणा, सत्येंद्र नेगी, सतेंद्र बुटोला, विनोद, राकेश बिन्ठ, अजय कुमार, आशीष राठी और संतोष कुमार मौजूद थे।

दून पहुंचते ही ओवरसीज बैंक के एटीएम से उड़ाया था कैश
तीनों शातिर युवकों ने देहरादून पहुंचते ही आठ जुलाई को नत्थनपुर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। एटीएम से 40,000 का कैश उड़ा लिया।

तीनों युवक अब तक लखनऊ, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, बिजनौर, हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, सहारनपुर में अलग-अलग बैंकों के एटीएम खाली से कैश उड़ा चुके हैं। कानपुर से देहरादून पहुंचने तक युवकों ने बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और हरिद्वार में अलग-अलग बैंकों के एटीएम मशीनों से कैश उड़ाया है। 

मदद के बहाने बदल लेते थे एटीएम कार्ड
इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, बैंक आफ  इंडिया, सेंट्रल बैंक, सिडिकेट बैंक, ओरियंटल बैंक और ओवरसीज बैंक के एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। तीनों शातिर महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों की मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल देते हैं। उन्हीं के एटीएम कार्ड की मदद से कैश उड़ाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed