{"_id":"af347bad63a2f47b320ab4af59da47cb","slug":"police-arrested-the-robber-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की वजह से पुलिस के हत्थे चढ़ा बिच्छू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी की वजह से पुलिस के हत्थे चढ़ा बिच्छू
अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 19 Sep 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर के एक गांव में शिक्षक के घर हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट का माल बरामद करते हुए उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली में एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 26 अगस्त को शिक्षक प्रवीण गुप्ता के घर में एक बदमाश घुस गया था। बदमाश ने शिक्षक की पत्नी सुमन गुप्ता को उस्तरा मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
सीसीटीवी में हुआ था कैद
इसके बाद तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, कुंडल समेत लाखों के जेवरात और 15 हजार की नकदी लूट ली थी। इस दौरान बदमाश का हुलिया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने फुटेज के सहारे बदमाश की तलाश की थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने एसओजी की मदद से आरोपी जितेंद्र उर्फ बिच्छू निवासी खुशीपुरा भोपा (मुजफ्फरनगर) को लक्सर के बालवाली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद हुए हथियार
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अंगूठी और 15 सौ की नकदी बरामद की है। घटना में प्रयुक्त तमंचा और उस्तरा भी बरामद कर लिया गया है। एसपी देहात ने बताया कि वारदात के समय एक आरोपी बाहर भी खड़ा था। उसकी पहचान की जा रही है। पीड़ित महिला ने भी बिच्छू की पहचान की है।
करीब पांच साल आरोपी यहां पूर्व में रह भी चुका है। घटना के पहले उसने रेकी भी की थी। आरोपी का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। एसएसपी ने ढाई हजार के इनाम की घोषणा की है।