फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested six miscreants for bike theft

उत्तराखंड पुलिस ने पकड़े मेरठ के छह बदमाश, एक बदमाश मैराथन में जीत चुका है ईनाम

Tue, 11 Jul 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 11 Jul 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
police arrested six miscreants for bike theft
arrest

त्तराखंड पुलिस ने मेरठ के छह ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जो लंबे समय से वांछित चल रहे थे और इनमें से एक मैराथन में ईनाम भी जीत चुका है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कबाड़ी समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर तीन स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में इन्होंने खुलासा किया कि वह 50 से अधिक वाहनों को काटकर ठिकाने लगा चुके हैं। रुड़की, हरिद्वार और मेरठ समेत कई अन्य स्थानों पर भी गिरोह के अन्य बदमाश पूरी तरह सक्रिय हैं।
विज्ञापन


एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और एसओजी की एक टीम जांच के लिए गठित की थी। सोमवार को मुखबिर ने सूचना दी कि नहर किनारे एक वाहन चोर गिरोह मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची टीम ने सुधीर शर्मा उर्फ सन्नी (निवासी चक्कीवाली गली, सरधना रोड़, दौराला, जिला मेरठ), अमित भड़ाना (निवासी काजीपुर थाना खरखौदा जिला मेरठ), नीरज जाटव (मकान नंबर 850 मुंडालीवाला  मोहल्ला टीपीनगर मेरठ), दिनेश जाटव (निवासी कुएवाला मोहल्ला मसूरी थाना इंचौली मेरठ) और हिमांशु जाटव (निवासी मकान नंबर 32 बेरीपुरा थाना टीपी नगर दिल्ली रोड मेरठ) को गिरफ्तार किया।

मैराथन के लिए सम्मानित हुआ था आरोपी

police arrested six miscreants for bike theft
arrest

पुलिस ने आरोपियों को कोतवाली लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने खुलासा किया कि वह गंगनहर, सिविल लाइंस और रानीपुर पुलिस थाना क्षेत्रों से अब तक करीब 50 बाइक चुरा चुके हैं। आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह क्षेत्र से बाइक चोरी कर मेरठ के एक कबाड़ी अहमद निवासी सोतीगंज थाना सदर बाजार मेरठ को पांच हजार रुपये में बेच देते थे।

उसके बाद कबाड़ी बाइकों को काटकर उसके पुर्जे-पुर्जे बेच देता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मेरठ से चुराई तीन स्कूटी बरामद की हैं। एसपी देहात ने बताया कि कबाड़ी सहित सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

एसपी देहात ने खुलासा किया कि गिरोह का सरगना सुधीर शर्मा दो साल पहले हरिद्वार में हुई हाफ मैराथन में हिस्सा में शामिल हुआ था। इसमें सुधीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें इनाम देकर सम्मानित किया था।

बीटेक कर चुका है एक आरोपी
गिरोह का एक सदस्य नीरज जाटव चार साल पहले बीटेक कर चुका है। उसके बाद नीरज नौकरी के लिए भटकता रहा, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। उसके बाद वह गिरोह के संपर्क में आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed