फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested samwasini rape accused.

नारी निकेतन में संवासिनी से रेप करने वाले दो दरिंदे गिरफ्तार

Tue, 01 Dec 2015 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Dec 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
police arrested samwasini rape accused.

तेरह दिनों की कवायद के बाद देहरादून के नारी निकेतन में मूक बधिर संवासिनी का शारीरिक शोषण करने वाले दो दरिंदों को पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक नारी निकेतन का केयर टेकर और दूसरा होमगार्ड बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी ने दावा किया है कि पीड़िता के 164 के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि गर्भपात और दूसरे साक्ष्य मिटाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक दो दिन में अदालत से अनुमति लेकर पीड़िता, भ्रूण और आरोपियों के सैंपल लेकर डीएनए मिलान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

अमर उजाला को मिले पत्र ने खोला था राज, पढ़िए

police arrested samwasini rape accused.

बता दें कि 17 नवंबर को अमर उजाला ने एक गोपनीय फैक्स से मिली जानकारी के आधार पर संवासिनी के शारीरिक शोषण और गर्भपात का मामला प्रकाशित किया था। सोमवार को आरोपियों के सलाखों के पीछे पहुंचने से साबित हो गया कि अमर उजाला सही था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते और पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने सोमवार रात नेहरू कॉलोनी थाने में नारी निकेतन में एक संवासिनी से दुराचार और गर्भपात करवाने के मामले का खुलासा किया।

एसएसपी ने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त झरना कमठान की अगुवाई वाली टीम द्वारा नारी निकेतन में गड़बड़ी की रिपोर्ट के आधार पर गठित एसआईटी ने जांच में पीड़ित संवासिनी को ढूंढने के साथ भ्रूण भी बरामद कर लिया था।

जांच में संवासिनी ने सुनाई थी शोषण की दास्तां

police arrested samwasini rape accused.

सरकारी संस्थान की अभिरक्षा में बलात्कार, गर्भपात और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू हुई।

सोमवार को कोर्ट से मिली पीड़िता के 164 के बयान कॉपी का अध्ययन किया गया, जिसमें पीड़िता द्वारा केयर टेकर हाशिम (25) निवासी तेलीवाला डोईवाला और ललित सिंह बिष्ट (32) निवासी वैभव विहार नवादा को आरोपित किया गया है।

इससे संरक्षित संवासिनी के साथ उनके द्वारा रेप की पुष्टि हुई। गर्भपात कराने और दूसरे साक्ष्य मिटाने के मामले में नारी निकेतन की महिला अधिकारी और कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आ रही है। साक्ष्य जुटाकर जल्द उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed