फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   parents say akash not commit suicide

‘खुदकुशी नहीं, मेरे बेटे की हत्या की गई’

Sat, 28 Sep 2013 01:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Sep 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
parents say akash not commit suicide

ग्राफिक एरा विवि के छात्र आकाश वर्मा के परिजनों ने शुक्रवार को एसएसपी केवल खुराना से मुलाकात की। उनका कहना था कि आकाश ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व मूलत: ऊधमसिंह नगर और दून के क्लेमनटाउन में रह रहे बीटेक छात्र आकाश वर्मा का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला था। शुक्रवार को आकाश के पिता रमेश वर्मा ने एसएसपी से मुलकात की। उनका कहना था कि कमरे की हालत देखकर नहीं लगता कि उनके बेटे ने सुसाइड किया है।
विज्ञापन


पढ़ें, मौत से पहले तीन बार खुदकुशी की कोशिश!
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आकाश मेधावी छात्र था। संदेह जताया कि आकाश की हत्या की गई है। रमेश वर्मा बैंक आफ बड़ौदा गांधीनगर गुजरात में मुख्य प्रबंधक हैं। एसएसपी ने मामले में उचित जांच का भरोसा दिलाया।

देहरादून में बीटेक के छात्र आकाश वर्मा की मौत का रहस्य गहरा गया है। दूसरी ओर आकाश के कमरे से मिली कीटनाशक की बोतल, सुसाइड नोट, हाथ की कटी नसें, पंखे पर फांसी का फंदा, टूटा सिम जैसे साक्ष्य पुलिस को उलझा रहे हैं।

खून से दीवार पर लिखा
पुलिस जब कमरे में पहुंची थी तो दरवाजा टूटा हुआ था, जबकि दीवार पर खून से लिखा था, ‘क्विट लव यू मम्मा-पापा..।’ बुधवार देर रात क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में किराए पर रहने वाले ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र आकाश वर्मा पुत्र रमेश वर्मा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था।

आकाश मूलत: ऊधमसिंह नगर के मकान नंबर 84, मोहल्ला कानू गोयन लोहार गली काशीपुर का रहने वाला था। पुलिस को कमरे से पांच पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसे रोमन हिंदी में लिखा गया है।

इच्छा खत्म होने की बात लिखी
हर पेज पर मम्मी-पापा और भाई-बहनों को बहुत प्यार करने और उनकी अपेक्षाओं पर खरा न उतरने की बात के साथ जीने की इच्छा खत्म होने की बात लिखी गई है।

अंतिम पेज पर आकाश के छोटे भाई, दोनों बहनों और मां की तस्वीर लगी है। पिता की तस्वीर न होने की बात भी लिखी है। गुजरात में बैंक अधिकारी आकाश के पिता रमेश वर्मा पत्नी के साथ दून आ गए हैं।


उनका कहना है कि आकाश पढ़ाई में ठीक था। साथियों से भी उसका व्यवहार ठीक रहता था। उनका कहना है कि पांच पेज का सुसाइड नोट लिखना, तस्वीरें चिपकाना आदि काम में एक दिन से अधिक का वक्त लगा होगा।

आकाश ने कुछ नहीं बताया था
लेकिन इस बारे में न तो कभी आकाश के साथियों को कुछ पता चला, न उसने मोबाइल पर बातचीत के दौरान परिजनों को कुछ बताया। परिजनों ने आकाश का सिम भी टूटा होने पर संदेह जताया है। सीमाद्वार में रहने वाली आकाश की बहन पायल का कहना है कि उसका भाई सुसाइड नहीं कर सकता।

उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि अगर लिखित शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed