मालिक ने कारीगर को गर्म कढ़ाही में धकेला, तड़प-तड़पकर मर गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक का आरोप है कि उसके भाई को मालिक ने गुड बनाने वाली गर्म कढ़ाही में धकेला। जिससे उसकी मौत हो गई। जानिए, पूरा मामला...
यह सनसनीखेज मामला हरिद्वार का है। यहां भिक्कमपुर निवासी चमन ने लक्सर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई लाल सिंह बाक्करपुर निवासी यूनुस के कोल्हू में गुड़ बनाने का काम करता था।
आरोप है कि लाल सिंह का मजदूरी का कुछ पैसा कोल्हू मालिक यूनुस पर था। बार-बार मांगने पर भी वह उसे नहीं दे रहा था। चमन का आरोप है कि 13 मई 2017 को उसका भाई लाल सिंह रात को कोल्हू में काम कर रहा था। उसी दौरान यूनुस ने कढ़ाही में उसे धक्का दे दिया।
मालिक की तलाश कर रही पुलिस
कढ़ाही में गिरने से लाल सिंह बुरी तरह झुलस गया था। करीब एक माह उपचार के दौरान दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के भाई चमन की तहरीर पर आरोपी कोल्हू मालिक यूनुस निवासी बाक्करपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।