फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   one crore loan on fake documents.

फर्जी कागजात बनाकर की बड़ी ठगी, उठाया एक करोड़ का लोन

Fri, 09 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 09 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
one crore loan on fake documents.
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic

रुड़की में फर्जी कागजात के माध्यम से एचडीएफसी बैंक से एक करोड़ सात लाख 20 हजार रुपये के लोन लेने की ठगी का मामला सामने आया है। बैंक के शाखा प्रबंधक की तहरीर पर गंगनहर थाना पुलिस ने 36 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। इसमें बैंक से जुड़े चार कर्मचारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली के अंतर्गत गणेशपुर निवासी विपिन चौधरी वाहनों को खरीदने बेचने का कारोबार करता है। आरोप है कि वाहन खरीदने के नाम पर एचडीएफसी बैंक राजपुर रोड देहरादून की शाखा से अलग-अलग वाहनों के लिए फर्जी कागजात तैयार कर 32 लोगों के नाम से आवेदन किया गया और बैंक ने वाहन खरीदने के लिए अलग-अलग आवेदनों पर एक करोड़ सात लाख 20 हजार रुपये का लोन स्वीकृत भी कर दिया।
विज्ञापन


बाद में बैंक कर्मचारियों की ओर से जांच में कागजात फर्जी पाए गए। यही नहीं, कागजात में जिन चौपहिया वाहनों के नंबर दिए गए थे, वे दोपहिया निकले।

ठगी सामने आने पर उड़े बैंक अधिकारियों के होश

one crore loan on fake documents.
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic

एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों के भी होश उड़ गए। बृहस्पतिवार को गंगनहर कोतवाली पहुंचे एचडीएफसी राजपुर रोड देहरादून के शाखा प्रबंधक अमित पंत की ओर से मामले में तहरीर दी गई।

इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन चौधरी निवासी गणेशपुर सहित 36 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसमें लोन देने से पहले बैंक की एजेंसी की ओर से जांच करने वाले चार कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने आरोपी से मिलीभगत कर गलत रिपोर्ट दाखिल की थी। गंगनहर थाना प्रभारी जवाहर लाल के अनुसार मामले की जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed