{"_id":"6f5053c1160a7a6b31fa52a128008930","slug":"officer-molest-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर द्वारा महिला संग छेड़छाड़ का मामला गरमाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफसर द्वारा महिला संग छेड़छाड़ का मामला गरमाया
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Jun 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
देहरादून स्थित आबकारी विभाग के अफसर और महिला के बीच हुआ विवाद गरमा गया है। महिला आयोग ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को बुधवार को आयोग में तलब किया है।
विज्ञापन
उधर, तीन दिन की चुप्पी के बाद नेहरू कालोनी पुलिस के पास आई दोनों पक्षों की तहरीर की जांच सीओ डालनवाला को सौंप दी गई है। बुधवार शाम तक रिपोर्ट दिए जाने का समय तय किए जाने के कारण सीओ देर शाम तक केस से जुड़े पक्षों के बयान दर्ज करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के रेसकोर्स में शनिवार रात एक महिला ने आबकारी विभाग के अफसर (आईएएस) पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल के व्यवस्था प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझा-बुझाकर शांत किया था।
विज्ञापन
महिला द्वारा दी गई तहरीर में बदतमीजी के आरोप लगाए गए थे। उधर, हॉस्टल के व्यवस्था प्रभारी की तरफ से महिला के खिलाफ तहरीर दी गई है। महिला ने सोमवार को महिला आयोग का भी दरवाजा खटखटाया था।
आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा ने बताया कि पीड़ित महिला ने अफसर पर घर के गेट पर गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें छेड़छाड़ जैसी बात का उल्लेख नहीं है। गंभीर मामला होने के कारण दोनों पक्षों को बुधवार दोपहर एक बजे आमने-सामने बैठाकर बात कराई जाएगी।
महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस भी गंभीर हो गई है। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच पुलिस उपाधीक्षक डालनवाला प्रमोद कुमार ने शुरू कर दी है। बुधवार तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि महिला की तहरीर में किसी अधिकारी के नाम का उल्लेख नहीं है।