फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officer abscond after rape with teacher in bageshwar

टीचर के साथ अधिकारी हर रोज करता था हैवानियत, शादी का नाम सुनते ही सिर पर हुआ खून सवार, बोला...

Wed, 06 Sep 2017 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर 
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर  Updated Wed, 06 Sep 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
officer abscond after rape with teacher in bageshwar

अध‌िकारी ने श‌िक्ष‌िका के साथ ऐसी हैवान‌ियत कर डाली क‌ि श‌िक्ष‌िका ने कभी सोचा भी नहीं था। हर रोज वह उसके साथ संबन्‍ध बनाता था। लेक‌िन एक द‌िन जब शादी का नाम ल‌िया तो उसके सिर पर खून सवार हो गया। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पड़ोसी गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता एक विद्यालय में गेस्ट टीचर है जबकि आरोपी सिंचाई विभाग में जेई के पद पर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष एसएसपी रायपा के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की युवती (26) एक विद्यालय में गेस्ट टीचर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की घमकी देने लगा

officer abscond after rape with teacher in bageshwar

युवती ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका चौड़ा गांव के युवक देवेंद्र खिंचवाल (35) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी सिंचाई विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है।

​आरोप है कि जब उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया और उसके सिर पर खून सवार हो गया। वह जान से मारने की घमकी देने लगा। आरोपी अभी अविवाहित ही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed