फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   non bailable warrant to mla

विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Sat, 29 Mar 2014 08:38 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sat, 29 Mar 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
non bailable warrant to mla

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और न्यायालय में उपस्थित न होने पर टिहरी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने घनसाली के विधायक भीमलाल आर्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई पांच अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


आचार संहिता के उल्लंघन का है मामला
विधानसभा चुनाव 2012 के दौरान भीम लाल आर्य पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को संबधित मामले की सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत चुनाव की तिथियों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के उपस्थित न होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। विधायक के अधिवक्ता दिनेश मियां ने बताया कि न्यायिक प्रक्रियाओं के अंतर्गत वारंट जारी किया गया है।

नहीं थी जानकारी
विधायक आर्य ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेशी की जानकारी न होने से वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो पाए हैं। पारिवारिक कारणों से वह अधिवक्ता से भी संपर्क नहीं कर पाए। कहा आगामी पेशी में वह न्यायालय में उपस्थित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed