{"_id":"57c8f91d4f1c1b7f042cb916","slug":"nine-arrested-in-mobile-tower-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर ठगी में नौ गिरफ्तार, 45 मोबाइल और 35 सिम बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल टावर ठगी में नौ गिरफ्तार, 45 मोबाइल और 35 सिम बरामद
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
mobile tower fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। यह लोग विज्ञापन के जरिये लोगों को मोबाइल कंपनियों के टावर लगाने का झांसा देकर रकम वसूलते थे। आरोपियों के पास से 45 मोबाइल और 35 एक्टिवेट सिम बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी की शिकायतों के मद्देनजर टीम गठित की गई थी। एएसपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में पटेलनगर पुलिस एक सूचना के आधार पर गैंग के नौ सदस्यों को एमडीडीए कालोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनके पास से 48 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, दो पेन ड्राइव, दो की बोर्ड, 35 एक्टिवेटेड सिम, पांच चेक बुक और चार पास बुक बरामद की हैं। एसएसपी ने बताया कि यह लोग मोबाइल टावर लगाने के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराते है। टोल फ्री नंबर पर लोगों द्वारा संपर्क करने पर यह लोग टावर लगाने का झांसा देकर खातों में एडवांस रकम जमा कराते थे।
विज्ञापन
पकड़ में आए यह आरोपी
हरप्रीत सिंह निवासी कुंजपुरा रोड करनाल।
रवित निवासी उत्तमनगर दिल्ली।
प्रतीक उर्फ बाबू निवासी उत्तम नगर दिल्ली।
राजेश कुमार निवासी जींद।
अर्चना निवासी प्रतीत नगर रायवाला
प्रिया निवासी दाडी धर्मशाला
अंजलि निवासी धनसाली टिहरी।
विनीता निवासी धनसाली टिहरी।
ऋचा विरुखाल निवासी पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस टीम होगी सम्मानित
एसएसपी ने टीम में शामिल एएसपी तृप्टि भट्ट, पटेलनगर कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी, उप निरीक्षक आरण्स मखोलिया, गिरिश नेगी, शमशेर अली, प्रेमनगर थाने के कांस्टेबल चमन कुमार, कांस्टेबल सुधीर, संदीप, सर्वेश, आकाश, यशपाल आदि को सम्मानित करने की घोषणा की है।