फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   news update of mussoorie gang rape.

मसूरी गैंगरेपः पुलिस के हत्थे चढ़ा चौथा दरिंदा

Mon, 28 Sep 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी Updated Mon, 28 Sep 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
news update of mussoorie gang rape.

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) की युवती से गैंगरेप के एक और आरोपी को पुलिस ने बाटाघाट से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इसे मिलाकर पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया गया कि जल्द अन्य दो आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि बीती 24 सितंबर को मसूरी घूमने आई सिलीगुड़ी की महिला पर्यटक से गैंगरेप का मामला सामने आया था।

इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। रविवार को चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी अर्जुन पुत्र बैशाख टिहरी गढ़वाल के जौनपुर के पंतवाड़ी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने बताया कि अर्जुन मसराना के पास विलेज रिसोर्ट के समीप एक अन्य होटल में काम करता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही वह विलेज रिसोर्ट की देखरेख भी करता था। अर्जुन ने ही विलेज रिसोर्ट में अन्य आरोपियों को ठहराया था। अर्जुन ने बताया कि युवती के साथ अन्य पांच लोग रिसोर्ट में आए थे। अर्जुन ने युवती से दुष्कर्म की बात को नकारा है। अर्जुन ने खुद थाने में सरेंडर करने की बात कही है, जबकि पुलिस ने उसे बाटाघाट से गिरफ्तार दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल आर एस खोलिया ने बताया कि जल्द बाकी दोनों आरोपी भी गिरफ्त में होंगे। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। युवती के घर सिलीगुड़ी से भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। लाइब्रेरी के आसपास के दुुकानदारों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed