फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   nepali woman arrested with three girls.

बॉर्डर पर पकड़ी तीन नेपाली युवतियां, अरब देशों में भेजने की थी तैयारी

Sat, 18 Jun 2016 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Sat, 18 Jun 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
nepali woman arrested with three girls.
दिल्ली से रास्ते विदेश भेजी जाती हैं नेपाली युवतियां - फोटो : demo

नेपाली युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली के रास्ते अरब देशों में भेजने वाली नेपाली महिला को बॉर्डर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पकड़ लिया। वह अपने साथ तीन नेपाली युवतियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। तीनों युवतियों और आरोपी महिला को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


पूछताछ में दिल्ली स्थित मुख्य सरगना का नाम प्रकाश में नहीं आया। अब नेपाल पुलिस इस मामले में पूछताछ करेगी। नेपाल पुलिस ने झांसा देकर विदेश भेजी जा रही युवतियों को गलत हाथों में पड़ने से बचाकर नेपाल संस्था टिनी हैंड्स के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की इंचार्ज एसआई मंजू पांडे, एचसी लक्ष्मण चंद, कांस्टेबल गणेश सिंह बिष्ट, मुन्ना सिंह और रीड्स संस्था की मीरा बॉर्डर पर स्थित रीड्स कार्यालय में तैनात थे। इसी बीच दो नेपाली युवतियों को आता देख उन्हें शक हुआ। पूछताछ में उन्होंने रुद्रपुर में अपनी रिश्तेदारी में जाना बताया। वहां से काम के सिलसिले में विदेश जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचाने के लिए मिलते हैं पांच हजार

nepali woman arrested with three girls.
लड़कियों की खरीद फरोख्त - फोटो : demo pic

कुछ समय बाद एक अन्य युवती नेपाल से भारत को संदिग्धावस्था में आती दिखाई दी। पूछताछ में उसने अपना नाम धना बस्तोला पत्नी नरेंद्र बस्तोला निवासी जिला चितवन नारायणी अंचल नेपाल बताया। कहा कि वह दिल्ली में अस्पताल में भर्ती अपने पुत्र के इलाज के लिए दिल्ली जा रही है। उसके पर्स की तलाशी लेने पर दिल्ली से बनबसा का बस का टिकट मिला, जो 16 जून का था।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कर्मियों को शक होने पर उन्होंने उसे नेपाल पुलिस से सुपुर्द कर दिया। इसी बीच वहां पहुंची एक अन्य नेपाली किशोरी ने धना बस्तोला को पहचान लिया। उसने धना के साथ बनबसा से दिल्ली जाने की बात कही। धना से पूछताछ के बाद एसआई मंजू पांडे ने बताया कि धना को नेपाली युवतियों को दिल्ली पहुंचाने के एवज में पांच हजार रुपये मिलते हैं।

दिल्ली में एक युवक उनको दुबई, तिरगिस्तान, ईराक, सऊदी अरब जैसे देशों में भेजते हैं। बताया कि काठमांडू नेपाल में माउंटेन ग्रुप इन युवतियों के पासपोर्ट बनाता है। इस कार्य में वीर बहादुर, गोपाल जैसे एजेंटों के नामों का उसने खुलासा किया है। बताया कि जिन युवतियों का वीजा नहीं बन पाता उन्हें दिल्ली में कहीं बेच दिया जाता है। पकड़ी गई सरगना धना को तीनों नेपाली युवतियों के साथ नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed