फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder for a scissor

कैंची को लेकर बोला झूठ तो परिवार के एक सदस्य को उतारा मौत के घाट, अन्य सदस्यों को पीट डाला

Wed, 19 Sep 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 19 Sep 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
murder for a scissor
scissor

हल्द्वानी के गौलापार बागजाला में मंगलवार की रात पड़ोसी ने कैंची के विवाद में राजमिस्त्री की घूंसे मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी के परिवार की महिलाओं ने मृतक की बहू और अन्य की पिटाई भी की। इसके बाद आरोपी और उसकी बहनका परिवार फरार हो गया। काठगोदाम पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

बागजाला निवासी राजमिस्त्री नन्हे हुसैन (55) के घर से पड़ोसी कार चालक अनीस की बहन 15 दिन पहले कैंची लेकर गई थी। पूछने पर उसने कैंची लेकर जाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

राजमिस्त्री के पेट, चेहरे पर घूंसे मारे और धक्का देकर गिरा दिया

मंगलवार को नन्हे के परिवार को कैंची अनीस की बहन के पास मिल गई। बहन पर चोरी का इल्जाम लगने से अनीस गुस्से में था। रात आठ बजे के करीब अनीस का राजमिस्त्री नन्हे से आमना-सामना हुआ तो वह गाली गलौच करने लगा।

उसने राजमिस्त्री के पेट, चेहरे पर घूंसे मारे और धक्का देकर गिरा दिया। इससे नन्हे छटपटाने लगा। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। दोनों परिवारों के लोग भी आपस में गुत्थमगुत्था हो गए।

आरोप है कि अनीस की भाभी रुस्दा ने राजमिस्त्री की बहू रेहाना और साकरा की भी पिटाई कर दी। नन्हे को उसका बेटा मो. यासीन गंभीर हालत में एसटीएच ले गया। यहां से रेफर किए जाने पर वह नन्हे को निजी अस्पताल में ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। 
 

मूल रूप से बरेली का रहने वाला है राजमिस्त्री का परिवार

राजमिस्त्री का परिवार मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के समय बेटी नूरजहां, शबाना और लाइबा अपने पड़ोसी मामा कैमुद्दीन के घर थीं।

वह आठ साल से मकान बनाकर बागजाला में रह रहा था।  पुलिस ने पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  

सात माह पहले साले से भिड़ा था अनीस 
कातिलाना हमले का आरोपी अनीस मूल रूप से पीलीभीत जिले के तुरकुनिया का रहने वाला है। राजमिस्त्री की बेटी लाइबा का कहना है कि सात माह पहले अनीस ने उसके मामा कैमुद्दीन से भी झगड़ा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed