{"_id":"59ca4c074f1c1bbe538b4854","slug":"miscreants-looted-a-man-in-uttarakhand-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड रोडवेज की बस में नशा सुंघाकर यात्री को लूटा, पीड़ित अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंड रोडवेज की बस में नशा सुंघाकर यात्री को लूटा, पीड़ित अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Tue, 26 Sep 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से रोडवेज बस में कोटद्वार आ रहे एक व्यक्ति को जहरखुरान गिरोह ने अपना शिकार बनाया है। यात्री को नशा सुंघाकर बदमाशों ने उससे आठ हजार रुपये की नगदी, कीमती मोबाइल और अन्य सामान उड़ा लिया। यही नहीं बदमाशों ने उसे मेरठ के पास मवाना में बेसुध हालत में ही बस से उतार दिया। होश में आने पर बड़ी मुश्किल से पीड़ित कोटद्वार पहुंचा। उसकी हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार सोमवार की रात को कोटद्वार आने के लिए दिल्ली निवासी विजयपाल सिंह (40) पुत्र जगमोहन सिंह रोडवेज की बस में बैठा। मेरठ के पास कुछ युवकों ने उसे नशा सुंघा दिया और मवाना के पास स्टेशन आने की बात कहकर अपने साथ सुनसान सड़क पर उतार दिया। यहां जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने बेहोशी की हालत में विजय सिंह से मारपीट कर उसका बैग, रुपये और मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विजय ने बताया कि बैगह में उनका पेनकार्ड, आधार कार्ड और 8000 रुपये रखे थे। बताया कि सोमवार मध्य रात्रि को जब वह लावारिश और नशे की हालत में मवाना की सुनसान सड़क पर थे तो एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से वह नजीबाबाद की बस में सवार हुए। थोड़ा होश में आने पर उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से कोटद्वार में परिजनों से बात की। बताया कि कोटद्वार में वह अपनी बहन के यहां आ रहे थे। बहन ने ही उसे राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया।
विज्ञापन