फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‌miscreant made fraud with three people in roorkee

बैंककर्मी बनकर जालसाज ने भाई बहन को दिया धोखा, अब हो रहा पछतावा

Mon, 17 Jul 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 17 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
miscreant made fraud with three people in roorkee
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो

बैंककर्मी बनकर जालसाज ने पहले भाई और फिर बहन को अपने भरोसे में लिया। फिर ऐसा धोखा दिया कि दोनों अब तक पछता रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस निवासी महावीर सिंह रायपुर (भगवानपुर) स्थित एक कंपनी में काम करता है। सोमवार को कोतवाली रुड़की पहुंचकर उसने बताया कि उसके मोबाइल पर बैंक खाते से 97 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया है। जबकि उसने खाते से संबंधित किसी को जानकारी तक नहीं दी है। जब बैंक जाकर इस संबंध में जानकारी जुटानी चाहिए तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस ने तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

इनके अलावा, बीटी गंज निवासी खुशहाल सोमवार को अपनी मां के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचा। खुशहाल ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए कहा कि उनका एटीएम ब्लॉक होने वाला है। यदि वह उसे चालू रखना चाहता है तो एटीएम कार्ड पर लिखा नंबर और पासवर्ड बता दें।
विज्ञापन


खुशहाल ने बताया कि वह उसकी बातों में आ गया और उसने अपने एटीएम संबंधी सभी जानकारी उसे दे दी। इसके बाद फोन करने वाले ने उसकी बहन खुशबू के एटीएम संबंधी जानकारी मांगी। उसने उसके एटीएम संबंधी जानकारी भी दे दी। चंद मिनट बाद ही उसके खाते से 40 हजार रुपये और बहन के खाते से 39 हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने खुशहाल की तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है लाखों की ठगी 

miscreant made fraud with three people in roorkee
online fraud

एटीएम मशीन में पिन कैप्चर और कार्ड रीडर लगाकर 36 से अधिक खाता धारकों के खाते में सेंध लगाकर लाखों रुपये साइबर ठग उड़ा चुके हैं। इसकी पड़ताल देहरादून साइबर थाना कर रही है।

मार्च के प्रथम सप्ताह में मोहनपुरा और लालकुर्ती स्थित दो एटीएम में साइबर ठगों ने पिन कैप्चर कैमरा और कार्ड रीडर चिप लगा दी थी। जिसके कारण इन एटीएम में जिस भी खाताधारक ने रुपये निकाले उसके एटीएम की डिटेल ठगों के पास पहुंच गई।

उन्होंने एटीएम के क्लोन तैयार कर तीन दर्जन से अधिक लोगों के खातों को खाली कर दिया। उस समय करीब 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed