फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl stuck in human trafficking for marriage in champawat

नशेड़ी पिता से तंग आकर शादी करने चली थी बेटी, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 17 Dec 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 17 Dec 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
minor girl stuck in human trafficking  for marriage in champawat
demo pic

नशेड़ी बाप और गरीबी से तंग आकर एक नाबालिग किशोरी शादी करने चली थी। लेकिन पुलिस ने पकड़ा तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

विज्ञापन


दो दिन पहले जौलजीबी के बरम गांव से संदिग्ध अवस्था में टनकपुर पहुंची किशोरी से पूछताछ में मानव तस्करी का खुलासा हुआ है। किशोरी को बहला-फुसला कर बदायूं ले जाया जा रहा था, लेकिन टैक्सी चालक की जागरूकता से वह मानव तस्करों के चंगुल में फंसने से बच गई।

मामले में स्वयंसेवी संस्था रीड्स के सचिव ने बदायूं की एक महिला समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी महिला एवं उसके ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति और महिला का भाई फरार है।
विज्ञापन


13 दिसंबर को जौलजीबी के बरम गांव निवासी एक किशोरी टैक्सी चालक मदन कुमार की आल्टो कार से अकेले टनकपुर पहुंची। रास्ते में मोबाइल पर किशोरी के किसी से बात करने पर टैक्सी चालक को संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

minor girl stuck in human trafficking  for marriage in champawat

टनकपुर पहुंचने पर जब किशोरी को एक व्यक्ति अपने साथ ले जाने लगा तो टैक्सी चालक मदन ने पुलिस को सूचित कर उन्हें पकड़वा दिया। पुलिस के अलावा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं मानव तस्करी के खिलाफ कार्य करने वाली रीड्स संस्था के कार्यकर्ताओं ने किशोरी से गहन पूछताछ की तो मामला मानव तस्करी का निकला।

कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बरामद किशोरी हाइस्कूल की छात्रा है। उसे एक माह से मायके में रह रही बदायूं निवासी ज्योति पत्नी शिवम शर्मा ने शादी कराने का झांसा देकर बहला-फुसलाया और मोबाइल एवं एक हजार रुपये देकर यह कहकर टनकपुर जाने को कहा कि वहां उसे उसके ससुर मिलेंगे वे तुझे अपने साथ बदायूं ले जाएंगे।

उसके बहकावे में आई किशोरी परिजनों को बताए बगैर टनकपुर पहुंच गई। कोतवाल ने बताया कि रीड्स संस्था के सचिव भुवन गड़कोटी की तहरीर पर आरोपी महिला एवं उसके ससुर दिनेश कुमार शर्मा, पति शिवम शर्मा निवासी चितौरा थाना आलापुर जिला बदायूं एवं भाई सुरेश आर्या निवासी बरम जौलजीबी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 के अलावा मानव तस्करी की धारा 307 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूझबूझ पर टैक्सी चालक की प्रशंसा

minor girl stuck in human trafficking  for marriage in champawat

पकड़ी गई आरोपी महिला एवं उसके ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि किशोरी को रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र के संरक्षण में दिया गया है। इधर, पुलिस अब आरोपी महिला के पति एवं भाई को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है।

सूझबूझ पर टैक्सी चालक की प्रशंसा
आल्टो कार चालक मदन कुमार यदि जागरूक नागरिक होने का परिचय नहीं देता तो पहाड़ की एक किशोरी फिर मानव तस्करों के चंगुल में फंस जाती। पुलिस अधिकारियों के साथ रीड्स संस्था के अध्यक्ष कैलास चंद्र लोहनी, सचिव भुवन गड़कोटी, विधायक कैलाश गहतोड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने टैक्सी चालक के सूझबूझ की प्रशंसा की है।

गरीबी और शराबी पिता की हरकतों से तंग है किशोरी
मानव तस्करों के झांसे में किशोरी ऐसे ही नहीं फंस रहा थी। परिवार की गरीबी और शराबी पिता की हरकतों से तंग आकर ही वह मानव तस्करों के बुने जाल में फंसने जा रही थी। पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार की माली हालत ठीक नहीं है, ऊपर से उसके पिता शराब पीकर आए दिन परिजनों के साथ मारपीट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed