फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl gangrape by two men in haridwar

किशोरी को बंधक बनाकर जंगल में पूरी रात किया गैंगरेप, यातनाएं इतनी दी कि सुनकर रो पड़ेंगे

Wed, 26 Jul 2017 08:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Jul 2017 08:50 AM IST
minor girl gangrape by two men in haridwar
gangrape demo pic

दो युवक गांव की एक किशोरी को अगुवा करके जंगल ले गए। जहां उन्होंने उससे पूरी रात गैंगरेप किया। इतनी यातनाएं दी कि सुनकर आप भी रो पड़ेंगे। 



मिली जानकारी के मुताबिक, मामला हरिद्वार जनपद के भगवानपुर का है। भगवानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रात के समय किसी काम से अपने घर से बाहर आयी थी। इसी दौरान पुहाना गांव निवासी दो युवक वहां पर आए और जबरन उसे अपने साथ जंगल में ले गए।


आरोप है कि यहां पर इन दोनों आरोपियों ने बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर चुप कराया।

विज्ञापन

यातनाओं से सहम गई पीड़िता

minor girl gangrape by two men in haridwar
rape

पूरी रात दोनों आरोपियों ने इतनी यातनाएं दी कि पीड़िता सहम गई। पूरी रात गैंगरेप करने के बाद रविवार सुबह किशोरी को बदहवाश हालत में घर के बाहर छोड़ा और फरार हो गए।

वहीं परिजन भी किशोरी को रात से गायब देखकर उसकी तलाश करने में जुटे थे। किशोरी ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि यह मामला थोड़ी देर पहले ही उनके संज्ञान में आया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed