फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl father told about exploitation in lady judge house

जज के घर से मुक्त कराई किशोरी के पिता बोले, मैडम ने नहीं मारा इस वजह से है शरीर पर निशान

Wed, 31 Jan 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 31 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
minor girl father told about exploitation in lady judge house
crime
सिविल जज के घर से मुक्त कराई गई किशोरी के पिता मंगलवार को जज के पक्ष में उतर आए। उन्होंने बच्ची के शरीर पर हुए निशानों को लेकर भी बोला।
विज्ञापन


सिविल जज (एसडी) दीपाली शर्मा के घर से मुक्त कराई गई किशोरी के पिता ने हेमचंद्र दानी बोले कि मुझे मैडम (महिला जज) पर पूरा विश्वास है। वह मेरी बेटी के साथ कुछ गलत नहीं कर सकती। हाईकोर्ट में किसने और क्यों शिकायत की, मुझे इस बारे में कुछ मालूम नहीं है।

मंगलवार की दोपहर नैनीताल से यहां पहुंचे पेशे से काश्तकार पिता ने खन्ना नगर कालोनी में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मैं खुद नहीं समझ पा रहा हूं, आखिर ये सब कैसे हुआ।
विज्ञापन



 

minor girl father told about exploitation in lady judge house

मेरी नौ बेटियां हैं। चौथे नंबर की बेटी को मैने खुद तीन साल पहले मैडम के घर भेजा था ताकि वह पढ़ लिख जाए और उसकी परवरिश ढंग से हो जाए। पिता ने कहा कि सोमवार को एसएसपी ने मुझे इस संबंध में जानकारी दी, तब मैं यहां पहुंचा हूं।

बेटी के मेडिकल में चोटों के निशान पर पिता बोला कि, बेटी को पहले की चोट लगी होगी। हाल ही में मैडम के आवास में बेटी के अमरूद के पेड़ से गिरने की बात भी पता चली थी। दो दिन पूर्व बेटी से बात हुई थी, वह खुश थी।

हेमचंद्र दानी  बताया कि कभी भी बेटी ने किसी तरह से प्रताड़ित करने की बात नहीं बताई। किसी कानूनी पचड़े में न पड़ने की बात कहते हुए पिता ने कहा कि वह बेटी से बात करेंगे, पूछेंगे कि यहां रहना चाहती है या नहीं, जैसी उसकी मर्जी होगी वैसा ही होगा। हेमचंद्र दानी ने बताया कि बेटी से मेरी मुलाकात नहीं हो पाई है। सिडकुल थाने गया था जहां मेरी बेटी के सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमिश्न) के पास होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed