{"_id":"58d12a924f1c1b2e4a1a3539","slug":"mining-mafia-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफियाओं की दबंगई, पुलिस के ही हाथ से छुड़ा ले गए टैक्टर- ट्राली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन माफियाओं की दबंगई, पुलिस के ही हाथ से छुड़ा ले गए टैक्टर- ट्राली
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 21 Mar 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में खनन माफियाओं की दबंगई दिन दहाड़े देखने को मिली। पुलिस को ही घेरकर कुछ लोग खनन से भरी दो ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
एक सूचना पर पुलिसकर्मियों ने खनन से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ ली, लेकिन कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंचे खनन माफिया जबरन इन्हें छुड़ा ले गए। घेराबंदी कर पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दोनों ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ ली। साथ ही छह-सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली पुलिस को सोमवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि अवैध खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां लाई जा रही हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर सालियर के समीप खनन से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ ली।
विज्ञापन
उसके बाद चालकों ने एक फोन किया और मौके पर 10-12 लोग पहुंच गए और जबरन ट्रैक्टर ट्रालियां छुड़ा कर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी को घटना से अवगत कराया। उसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ ली।
साथ ही एक आरोपी को भी दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मनोज कुमार सैनी निवासी सलेमपुर है। घटना के संबंध में मनोज कुमार सैनी और सालियर निवासी बॉबी को नामजद करते हुए छह-सात अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा दी जा रही है।