फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Milkman murder in piran kaliyar for loot

मोबाइल के लिए दूध वाले को दी इतनी खौफनाक मौत, शव देखने वालों की भी रूह कांप गई

Wed, 06 Sep 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Wed, 06 Sep 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Milkman murder in piran kaliyar for loot

महज एक मोबाइल और कुछ रुपयों के ल‌िए बदमाशों ने दूध वाले के मर्डर का प्लान बना डाला। बदमाशों ने दूध‌िए को इतनी खौफनाक मौत दी क‌ि प्रत्यक्षदर्श‌ियों की भी रूह कांप गई।

विज्ञापन


पिरान कलियर क्षेत्र के जंगल में बदमाश एक दूधिए की करंट लगाकर हत्या करने के बाद उसका मोबाइल फोन और नकदी लूट ले गए। वहीं साथ में गड़ासे को भी लेकर आए थ‌े। सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन


घटना के बाद ज‌िसने भी वहां देख्‍शा उसकी रूह कांप गई। पुलिस हत्या और लूटपाट को सुनियोजित घटना बता रही है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस के साथ एसओजी टीम को भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहलपुर सिकरोढ़ा गांव निवासी चुन्नू पुत्र मजीद पेशे से दूध का व्यवसाय करता था। मंगलवार तड़के चुन्नू दूध लेने रांगड़वाला गांव जा रहा था। वह हद्दीपुर और रांगड़वाला के बीच जंगल में पहुंचा ही था कि तभी अचानक सड़क पर लटक रहे बेहद महीन तार में फैले करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उसकी मौत के बाद बदमाश उसका मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने चुन्नू को मारने के लिए पास में ट्यूबवेल से बेहद महीन तार लटका दिया था, जिसमें हाई वोल्टेज करंट दौड़ रहा था।

करंट की जगह गड़ासे से कर दी जाती हत्या

Milkman murder in piran kaliyar for loot

घटना की जानकारी तब हुई, जब सुबह वह दूध लेने नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने उसके नहीं पहुंचने की जानकारी परिजनों को दी तो परिजन उसे ढूंढने निकले। इसी बीच रांगड़वाला के ग्रामीण भी ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वहां दूधिए चुन्नू का शव देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए।

घटना की सूचना पर सीओ रुड़की एसके सिंह और थाना प्रभारी पिरान कलियर देवराज शर्मा भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुला लिया गया। बदमाशों की जंगलों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

परिजनों की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने सीओ से घटना की जानकारी ली है। हत्यारों की सुरागकशी और धरपकड़ के लिए पुलिस के साथ-साथ एसओजी को भी लगाया गया है। एसएसपी का कहना है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 

करंट की जगह गड़ासे से कर दी जाती हत्या
पुलिस की जांच पड़ताल में मौके से गड़ासा भी बरामद किया गया है। पुलिस का मानना है कि हत्यारों की योजना थी कि यदि दूधिए के आते समय बिजली गुल होती तो बदमाश उसकी गड़ासे से हत्या कर वारदात को अंजाम देते, लेकिन उसकी करंट की चपेट में ही आने से मौत हो गई। 

ईद से एक दिन पहले भी लगाए गए थे तार  
ग्रामीणों की मानें तो ईद से एक दिन पहले भी तार लगाए गए थे, लेकिन संयोगवश तार की गिरफ्त में आकर किसी ग्रामीण के साथ कोई हादसा नही हुआ। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पिछले साल माजरी गुम्मावाला के जंगल में भी लूटपाट के इरादे से कुछ इसी तरह से तार लगाए गए थे, जिसमें रजनीश नामक युवक घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed