फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   married women were married to, People chase

हाथ से पैसे भी गए और दुल्हन भी

Sat, 05 Oct 2013 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, विकासनगर
अमर उजाला ब्यूरो, विकासनगर Updated Sat, 05 Oct 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
married women were married to, People chase

एक शादीशुदा महिला के साथ शादी रचाने आए जींद, हरियाणा के ग्राम अलेवा निवासी संदीप और उसके परिजनों से कुछ लोगों ने 67 हजार रुपये ठग लिए। जब परिजन दुल्हन ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी कई लोग आ धमके और महिला की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भिजवाने की धमकी देकर महिला को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन


परिचितों ने मिलवाया था
पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया गया कि करीब 20 दिन पूर्व संदीप अपने परिवार के साथ पास के एक गांव में आया था। यहां दो परिचितों ने शादी कराने के लिए उन्हें एक महिला और उसके परिजनों से मिलवाया।
विज्ञापन


सिविल कोर्ट में बुलाया था
जहां उन्हें बताया गया कि महिला शादीशुदा है दूसरी शादी कराने से पहले उसका तलाक कराना होगा जिसमें 65 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा कोर्ट की कार्रवाई में करीब दो हजार का खर्च आएगा। दोनों पक्षों में सहमति हो गई। उन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट मैरिज के लिए यहां सिविल कोर्ट में बुलाया गया। महिला और उसके परिजन वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी इकरारनामा
आरोप है कि उन्हें शादी के नाम का एक फर्जी इकरारनामा थमा दिया गया और 67 हजार रुपये ले लिए। कुछ देर बाद ही चार बाइकों और एक वैन में 10-12 लोग वहां आ धमके। उन्होंने महिला को खरीदने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और उन्हें पुलिस में पकड़वाने की धमकी दी।


वर पक्ष कुछ समझ पाता तब तक वे लोग महिला को अपने साथ लकर चंपत हो गए। मामला समझ में आने पर पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। सीओ स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed