फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   married women abscond with her lover eleven times

12 साल की शादी में 11 बार पति को चकमा देकर प्रेमी संग भागी पत्नी, इस बार गई तो पीट रहा माथा

Wed, 02 Aug 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो /अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 02 Aug 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
married women abscond with her lover eleven times

एक शादीशुदा मह‌िला अपनी 12 साल की शादी में 11 बार अपने पत‌ि को चमका देकर प्रेमी के साथ भाग गई। लेक‌िन इस बार कुछ ऐसा हुआ क‌ि अब वह माथा पीट रहा है। 

विज्ञापन


पति ने पत्नी पर बच्ची सहित प्रेमी के संग भागने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि उसकी पत्नी ग्यारह बार प्रेमी संग भाग चुकी है। पीड़ित पति ने पुलिस से बच्ची दिलाने की मांग की है। वहीं एक अन्य मामले में महिला ने पति व परिजनों दोनों के साथ जाने से मना कर दिया हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को एक व्यक्ति सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा। इस दौरान उसका कहना था कि उसकी शादी बारह साल पहले हुई थी। जिसके बाद से अब तक उसकी पत्नी ग्यारह बार प्रेमी संग फरार हो चुकी है, लेकिन वह हर बार अपने साथ इस लिए रख लेता है कि वह भविष्य में सुधर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बार पत्नी अपने साथ बच्ची को भी लेकर गई

married women abscond with her lover eleven times
demo pic

आरोप है कि इस बार पत्नी अपने साथ बच्ची को भी लेकर गई है। पीड़ित पति ने पुलिस से मांग की है कि पत्नी चाहे जहां जाए, लेकिन उसकी बच्ची वापस दिलाई जाए। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का होने का बताकर उसे वापस भेज दिया।

 वहीं दूसरी ओर लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी करीब दस साल पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी, लेकिन कुछ दिनों पहले महिला संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को महिला को खोज लिया।

पुलिस ने महिला के ब्यान दर्ज किए। जिसमें महिला ने पति व परिजनों दोनों में से किसी के साथ भी न जाने की मांग की है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि कागजी कार्रवाई करने के बाद महिला को स्वतंत्र छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed